Salman Khan इस करीबी को बचाने के लिए हुए आग बबूला, गुस्से में कर डाला सरेआम ये काम
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Aug 2025 8:51 AM

Salman Khan: सलमान खान का भांजी आयत के साथ वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है. वह वीडियो में पैपराजी पर भड़कते हुए कहते हैं, “10 कदम दूर रहो.” आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों किया.
Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान अपनी छोटी भांजी आयत शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान उनका गुस्से वाला अवतार भी देखने को मिला.
वीडियो को Instant Bollywood ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान की बेटी आयत नजर आ रही है. आयत थोड़ी डरी हुई लग रही है और मामा सलमान का हाथ कसकर पकड़े हुए है. यह देखकर सलमान पैपराजी पर भड़क जाते हैं और उन्हें सरेआम चेतावनी देते हुए कहते हैं, “10 कदम दूर रहो.”
भीड़ बढ़ने पर सलमान, आयत को गोद में उठा लेते हैं ताकि वह सहज महसूस करे. अब आयत के लिए सलमान का ऐसा प्यार देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि सलमान हमेशा अपनी फैमिली और खासकर बच्चों के लिए बेहद प्रोटेक्टिव रहते हैं.
यह भी पढ़े: War 2 में ऋतिक रोशन संग काम करने पर जूनियर एनटीआर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेसब्री से इंतजार…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए