The 50 Show: आज से शुरू होने जा रहा द 50 रियलिटी शो, रूल्स ने बढ़ा दी फैंस की धड़कन

Published by : Aniket Kumar Updated At : 01 Feb 2026 3:54 PM

विज्ञापन

द 50 शो का पोस्टर

The 50 Show: रियलिटी शो द 50 आज यानी एक फरवरी 2026 से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर शुरू हो रहा है. शो की शूटिंग के दौरान एलिमिनेशन और कंटेस्टेंट्स की फाइट ने पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. पढ़ें शो से जुड़ी हर अपडेट…

विज्ञापन

The 50 Show: काफी समय से रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है. अब फाइनली इसका प्रीमियर 1 फरवरी 2026 को होने जा रहा है. यह शो दर्शक कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे. शो की खास बात यह है कि इसमें कुल 50 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, टीवी स्टार्स और म्यूजिक इंडस्ट्री के नामचीन चेहरे शामिल हैं.

शो की शूटिंग 25 जनवरी से शुरू हो चुकी है और टास्क व एलिमिनेशन का सिलसिला भी चल पड़ा है. ऐसे में अब शो से जुड़ी अंदर की खबरें सामने आने लगी हैं. चर्चा है कि शुरुआती दिनों में ही कुछ कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

प्रोमो आ चुका है सामने

शूटिंग शुरू हुए लगभग पांच दिन हो चुके हैं और इस बीच शो के कई नए प्रोमो भी सामने आ चुके हैं.

प्रोमो में दिखी जबरदस्त फाइट

हाल ही में रिलीज हुए एक प्रोमो ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसमें रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच तीखी बहस और हाथापाई देखने को मिली. इस झगड़े के बाद सोशल मीडिया पर रजत दलाल को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग, जुहू में देर रात मची अफरा-तफरी, FIR दर्ज

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola