आरुषि-तेजस्वी के बाद दिग्विजय राठी ने शो को कहा गुडबाय? अब तक क्या आया सामने

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Feb 2026 2:10 PM

विज्ञापन

द 50 एलिनिनेशन, फोटो- इंस्टाग्राम

The 50 Elimination: 'द 50' में दिग्विजय राठी के अचानक एलिमिनेशन की बात सामने आई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं. जानिए पूरा अपडेट.

विज्ञापन

The 50 Elimination: ‘द 50’ का गेम अब और भी मजेदार और इंटेंस होता जा रहा है. बीते दिन दो फीमेल कंटेस्टेंट आरुषि चावला और तेजस्वी मडीवाड़ा के एग्जिट ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया. दर्शक अभी उस झटके से उबरे भी नहीं थे कि अब एक और स्ट्रॉन्ग दावेदार के बेघर होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. जी हां, इस बार नाम सामने आया है दिग्विजय राठी का. आखिर उनके अचानक बाहर होने की क्या वजह है और क्या वह शो में वापसी कर सकते हैं? आइए जानते हैं.

दिग्विजय राठी का अचानक एलिमिनेशन

Filmiwindow की रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्विजय राठी का शो से बाहर होना उनके गेमप्ले या परफॉर्मेंस की वजह से नहीं था. बताया जा रहा है कि उन्हें एक मेडिकल इमरजेंसी के चलते शो छोड़ना पड़ा. यानी यह एलिमिनेशन पूरी तरह हेल्थ कारणों से जुड़ा था, न कि किसी टास्क या वोटिंग रिजल्ट से. यही वजह है कि उनके बाहर होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया.

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

जैसे ही दिग्विजय के एलिमिनेशन की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला. X (पहले ट्विटर) पर “Bring Back Digvijay Rathi” ट्रेंड करने लगा. कई दर्शक यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनका सफर यहीं खत्म हो सकता है. फैंस लगातार उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं और शो मेकर्स से री-एंट्री की उम्मीद जता रहे हैं.

क्या होगा कमबैक?

दिलचस्प बात यह है कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेडिकल रिकवरी के बाद दिग्विजय ने शो में वापसी भी कर ली है. हालांकि, यह हिस्सा अभी तक टेलीविजन पर पूरी तरह दिखाया नहीं गया है. ऐसे में कई दर्शक उनकी कथित री-एंट्री से अनजान हैं.

रोडीज से अब तक का सफर

दिग्विजय राठी ने सबसे पहले MTV Roadies: Karm Ya Kand (सीजन 19) से पहचान बनाई थी. वहां उन्होंने खुद को निडर और बेबाक खिलाड़ी के रूप में साबित किया. हाल ही में TOI के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह पहले काफी रिएक्टिव थे, लेकिन अब खुद को ज्यादा शांत, कंट्रोल में और मैच्योर महसूस करते हैं. उनके मुताबिक, “आग अभी भी है, लेकिन अब वो कंट्रोल में है.” यही बदला हुआ एटीट्यूड उन्हें The 50 में एक मजबूत कंटेस्टेंट बनाता है.

अब आगे क्या?

द 50 लगातार 50 दिनों तक रोज टेलीकास्ट हो रहा है और हर दिन नया ट्विस्ट सामने आ रहा है. अब सभी की नजरें आने वाले एपिसोड्स पर टिकी हैं कि क्या दिग्विजय का एलिमिनेशन परमानेंट है या यह सिर्फ एक ड्रामाटिक मिड-सीजन ट्विस्ट? इतना तय है कि शो का गेम अब और भी दिलचस्प मोड़ ले चुका है.

यह भी पढ़ें: लास्ट मोमेंट के ब्रीफकेस गेम ने पलटी बाजी, घर से बेघर हुए दो कंटेस्टेंट्स

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola