ePaper

Tadap Box Office Day 5 Collection: अहान शेट्टी की ‘तड़प’ पांचवें दिन पड़ी धीमी, इतना हुआ कलेक्शन

Updated at : 08 Dec 2021 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
Tadap Box Office Day 5 Collection: अहान शेट्टी की ‘तड़प’ पांचवें दिन पड़ी धीमी, इतना हुआ कलेक्शन

अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ 3 पांचवे दिन कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार में चल रहा है. फिल्म ने पांच दिनों में अबतक करीब 17.77 करोड़ की है.

विज्ञापन

Tadap Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ 3 दिसंबर को रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज देखा जा रहा है. फिल्म में अहान शेट्टी की एक्टिंग की तरफ तारीफ हो रही हैं. फिल्म हर रोज अच्छा कमाई कर रही हैं. लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी रफ्तार कमाई के मामले में धीमी पड़ गई है.

तड़प ने पहले और दूसरे दिन 8.25 करोड़ की कमाई की थी. जबकि वीकेंड पर इसने शानदार कलेक्शन किया. रविवार को एक्टर की फिल्म ने करीब 5 से 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं सोमवार को 2.25 करोड़ जुटाए. अब पांचवे दिन फिल्म ने मात्र 2 करोड़ का बिजनेस किया है. जो बाकी कि दिनों के मुकाबके कम है. इस फिल्म ने अबतक 17.77 करोड़ की कमाई कर ली है.

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ (Tadap) साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘आरएक्स 100’ की रीमेक है. फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) लीड रोल में हैं. दोनों की जोड़ी फिल्म में काफी कमाल लग रही है. फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित है.

Also Read: Tadap Movie Review: लव-आशिकी में दिलचस्पी रखने वालों को अच्छी लगेगी अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म

तड़प फिल्म ने यूपी, बिहार, एमपी और गुजरात में अच्छा बिजनेस किया है. जबकि दिल्ली, पंजाब कोलकाता और बैंगलोर जैसी जगहों ने इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. फिल्म की अबतक की कमाई करीब 15.25 करोड़ की हुई है. हालांकि अब देखना होगा कि दूसरे वीकडेज में फिल्म देखने के लिए दर्शक आते है या नहीं. इस फिल्म को देखने के लिए युवाओं में काफी क्रेज है.

इस फिल्म की हर तरफ तारीफ हो रही हैं. फिल्म के गाने काफी जबरदस्त है. दोनों की कमेस्ट्री की तारीफ चारो ओर हो रही हैं. फिल्म में अहान शेट्टी एक आशिक के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. जिसे एमएलए की बेटी से प्यार हो जाता है. वहीं तारा सुतारिया उनके साथ क्या करती है, इसपर पूरी फिल्म है. फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं औऱ रजत अरोड़ा द्वारा लिखी गई है.

Also Read: Tadap Box Office Day 4 Collection: अहान शेट्टी की ‘तड़प’ का जलवा बरकरार, चौथे दिन बटोरे इतने करोड़

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola