Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या 17 साल बाद शो में हुई पोपटलाल की शादी? दुल्हन बोली- जब प्यार किया तो डरना…

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में पोपटलाल ने भूतनी चकोरी से शादी कर ली है. अब इसकी वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो से फैंस को हैरान कर दिया है और वे सोच में पड़ गए हैं कि यह एक सपना है या हकीकत?

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के सबसे लंबे चलने वाले और पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब तक का सबसे अनोखा ट्विस्ट आ गया है. 17 सालों से शादी का इंतजार कर रहे पोपटलाल आखिरकार दूल्हा बन ही गए. लेकिन ट्विस्ट ये है कि उन्होंने इंसान नहीं, भूतनी चकोरी से शादी कर ली है. आइए बताते हैं लेटेस्ट एपिसोड की पूरी अपडेट.

भूतनी चकोरी और पोपटलाल की ‘लव स्टोरी’

शो के मौजूदा हॉरर ट्रैक में गोकुलधाम वासी एक हवेली में छुट्टियां मनाने जाते हैं, जहां उनकी मुलाकात भूतनी चकोरी से होती है. धीरे-धीरे पोपटलाल चकोरी को इंसान समझकर प्यार करने लगते हैं और उसे प्रपोज भी कर देते हैं.

लेकिन फिर भिड़े को पता चलता है कि चकोरी कोई आम लड़की नहीं, बल्कि भूतनी है. अब जब तक पोपटलाल को यह सच समझ में आता, वो चकोरी के जाल में पूरी तरह फंस चुके होते हैं.

वायरल हुई शादी की तस्वीरें और वीडियो

एक्ट्रेस स्वाति शर्मा, जो भूतनी चकोरी का किरदार निभा रही हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी री-शेयर की है जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में पोपटलाल के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक है, “जब प्यार किया तो डरना क्या”. वहीं, स्वाति इस वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि “हो गई न सारी तैयारी, दुल्हन भी तैयार है, दूल्हा भी, बराती भी तैयार हैं और मंडप भी.”

हालांकि, फैंस के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह ट्रैक सपना है या शो में वाकई शादी दिखा दी गई है? या ये सिर्फ एक डरावना सपना है? इन सवालों का जवाब शो के आने वाले एपिसोड्स में मिल जायेगा.

कौन हैं भूतनी चकोरी?

भूतनी चकोरी का किरदार स्वाति शर्मा निभा रहीं हैं, जो कि पहले भी टीवी और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

यह भी पढ़े: Maa Lifetime Collection: हिट या फुस्स हुई काजोल की हॉरर मूवी, फिल्म का बजट 60 करोड़, जानें कमाए कितने करोड़

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola