Maa Lifetime Collection: हिट या फुस्स हुई काजोल की हॉरर मूवी, फिल्म का बजट 60 करोड़, जानें कमाए कितने करोड़

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Jul 2025 1:23 PM

विज्ञापन

Maa Lifetime Collection

Maa Lifetime Collection: काजोल की हॉरर-थ्रिलर 'मां' बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में सुस्त पड़ गई है. फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में आइए बताते हैं इसका लाइफटाइम कलेक्शन.

विज्ञापन

Maa Lifetime Collection: काजोल स्टारर पौराणिक हॉरर-ड्रामा फिल्म ‘मां’ ने 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी, क्योंकि यह काजोल के करियर की पहली पौराणिक हॉरर थ्रिलर है. हालांकि, फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली.

जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर इसे अच्छा सपोर्ट मिला, वहीं थिएटर में इसकी पकड़ धीरे-धीरे कमजोर होती चली गई. शुरुआत में शानदार कमाई के बाद दूसरे हफ्ते में ही यह ढेर हो गई. ऐसे में आइए बताते हैं अब इसका लाइफटाइम कलेक्शन.

मां का लाइफटाइम कलेक्शन

काजोल की ‘मां’ ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर महज 33.79 करोड़ की कमाई की है. इसे सिनेमाघरों में आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ और अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ से कड़ी टक्कर मिली.

हालांकि, अब यह जिस गति से कमाई कर रही है, उससे लगता नहीं है कि यह एक हफ्ते से ज्यादा टिक पायेगी. इसके लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो मां 35 से 40 करोड़ के बीच हो कमा पायेगी.

हिट या फ्लॉप मां

‘मां’ में इमोशनल ड्रामा, हॉरर, मैथोलॉजी और सस्पेंस का अच्छा मिश्रण देखने को मिला. इसे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया. लेकिन फिल्म इसका आधा ही बजट निकाल पाई और अपनी सुस्त हो गई है. ऐसे में साफ है कि यह फ्लॉप की ओर बढ़ गई है.

अंबिका का किरदार निभाने पर क्या बोलीं काजोल?

काजोल फिल्म में ‘अंबिका’ नाम की एक महिला का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी का इमोशनल और स्पिरिचुअल सेंटर है. इस किरदार को निभाना उनके लिए आसान नहीं था.

उन्होंने कहा, “एक्चुअली चैलेंजिंग था बहुत चैलेंजिंग था. मेरी और विशाल की सेट पर इसे लेकर खूब बातें होती थीं क्योंकि हॉरर फिल्म की एक पिच होती है. एक सुर होता है हॉरर फिल्म का और मुझे हमेशा लगता था कि सीन को ऐसे प्ले करना चाहिए या यू नो वैसे प्ले करना चाहिए.”

यह भी पढ़े: Kannappa Lifetime Collection: हिट या फ्लॉप हुई प्रभास-अक्षय कुमार की ‘कन्नप्पा’, फिल्म का बजट 200 करोड़, जानें कितनी हुई कमाई

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola