TMKOC: शो में नयी बावरी की हुई एंट्री, फिर भी इस वजह से उदास है बाघा, जानें कौन है नवीना वाडेकर?

Updated:
विज्ञापन

सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 14 सालों से लोगों को हंसा रहा है. शो की लोकप्रियता अभी भी लोगों के बीच में पहले जैसी है. शो में नयी बावरी की एंट्री हो गई है. चलिए आपको बताते है कौन है ये नयी बावरी.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के फैंस के लिए गुडन्यूज है. शो में बाघा का रोल तन्मय वकारिया (Tanmay Vekaria) निभाते है. बाघा और बावरी की जोड़ी को फैंस काफी पसन्द करते है. बावरी के शो छोड़ने के बाद फैंस उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे थे. ऐसे में अब खबर आ रही है कि नयी बावरी की एंट्री होने वाली है.

बाघा को मिली नयी बावरी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पहले बावरी का रोल मोनिका भदौरिया निभाती थी. मोनिका ने साल 2019 में शो छोड़ दिया था. अब शो में मेकर्स नयी बावरी को लेकर आ रहे है. नवीना वाडेकर नयी बावरी बनकर आ रही है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो निर्माता असित कुमार मोदी ने इसकी जानकारी दी है.

तारक शो में नवीना वाडेकर की एंट्री

निर्माता असित कुमार मोदी ने बताया कि, मैं बावरी के किरदार के लिए एक फ्रेश और मासूम फेस चाहता था. हमें खुशी है कि वो मिल गया है. उसने शो को लेकर कमिटमेंट किया है. मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक नयी बावरी नवीना वाडेकर को पसन्द करेंगे. वो समझती है कि तारक शो एक ब्रांड है. असित मोदी ने ये भी बताया कि उन्होंने कई लोगों को ऑडिशन लिया है और आखिरकार उन्हें चुना. उन्होंने फैंस से रिक्वेस्ट किया है कि वो उसपर प्यार बरसाए.

Also Read: TMKOC: ‘दयाबेन’ ने रोते हुए सुनाई अपनी दर्द भरी कहानी! एक्ट्रेस का ये हाल देख चौंक जाएंगे, VIDEO
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट ट्रैक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो बावरी की शो में एंट्री हो गई है. वो बाघा से मिलने उसे बगीचे में बुलाती है, लेकिन वो उससे नहीं मिलती. बावरी उसे मैसेज भेजती है कि वो ब्रेकअप करना चाहती है. जिसके बाद ये बात जानकर पूरे गोकुलधाम सोसाइटी के लोग परेशान हो जाते है. हर कोई जानना चाहता है कि बावरी ऐसा क्यों करना चाहती है. गौरतलब है कि तारक शो में मोनिका भदौरिया अपनी फीस से खुश नहीं थीं. वह मेकर्स से हाइक की मांग कर रही थी. लंबी बातचीत के बाद जब बात नहीं बनीं तो उन्‍होंने शो छोड़ दिया.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola