Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'पोपटलाल की शादी के लिए दयाबेन का होना…', असित मोदी का 17 साल बाद बड़ा खुलासा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Jul 2025 9:30 AM

विज्ञापन

Asit Modi on Disha Vakani return in Tmkoc

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने 17 साल बाद पोपटलाल की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब दयाबेन की शो में वापसी होगी तभी पोपटलाल शादी के बंधन में बंधेगा.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) 17 साल से भारतीय टेलीविजन पर दर्शकों का दिल जीत रहा है. शो के कई किरदारों ने अपनी खास जगह बनाई है, लेकिन जब भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बात होती है, तो दयाबेन की अनुपस्थिति सबसे बड़ा सवाल बन जाती है.

दिशा वकानी, जिन्होंने अपने अनोखे अंदाज और “हे मां माता जी” जैसे डायलॉग्स से दयाबेन को यादगार बना दिया, सितंबर 2017 से शो से दूर हैं. उन्होंने मैटरनिटी लीव लिया था और उसके बाद कभी वापसी नहीं की. फैंस आज भी उन्हें स्क्रीन पर देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. इस बीच हाल ही में, शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने मनीकंट्रोल के साथ इंटरव्यू में इस मच अवेटेड वापसी और पोपटलाल की शादी पर खुलकर बात की.

कब होगी पोपटलाल की शादी?

असित मोदी ने कहा, ‘मैं अब भी प्रार्थना करता हूं कि वह (दिशा वाकानी) शो में वापस आएं. हम दयाबेन को वापस लाने के लिए गंभीर हैं और जैसे ही वह वापस आएंगी, पोपटलाल की शादी होगी. पोपटलाल की शादी के लिए दयाबेन का होना आवश्यक है.”

ओटीटी के जमाने में भी दर्शकों से प्यार मिलना

असित मोदी ने आगे बताया कि कैसे आज ओटीटी के जमाने में शो को प्रासंगिक बनाए रखना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, “शो को प्रासंगिक बनाए रखना मुश्किल है, खासकर ओटीटी के जमाने में. चारों ओर फैली नकारात्मक खबरों के बीच, लोगों को हंसाना मुश्किल है. तनाव का स्तर बढ़ रहा है. मैं नए लोगों से मिलता हूं और उनसे शो में काम करने की प्रेरणा लेता हूं. दर्शकों ने हमें अपना प्यार दिया है, और हम इसकी सराहना करते हैं.”

यह भी पढ़े: Maalik Box Office Collection Day 2: हिट या फुस्स? राजकुमार राव के गैंगस्टर लुक ने दूसरे दिन कितने करोड़ बटोरे, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola