Maalik Box Office Collection Day 2: हिट या फुस्स? राजकुमार राव के गैंगस्टर लुक ने दूसरे दिन कितने करोड़ बटोरे, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Jul 2025 8:45 AM

विज्ञापन

Rajkummar Rao on Maalik

Maalik Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन दूसरे दिन भी धीमा रहा. जानिए दूसरे दिन की कमाई और राजकुमार राव का इस किरदार पर क्या कहना है.

विज्ञापन

Maalik Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव, मानुषी छिल्लर और प्रोसेनजीत चटर्जी स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म “मालिक” 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही है. किसी को राजकुमार का एक्शन लुक पसंद आया तो किसी ने इसे वन टाइम वॉच बताया. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही और दूसरे दिन की कमाई ने उम्मीदों को और नीचे कर दिया. आइए बताते हैं पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

मालिक की दूसरे दिन की कमाई क्या रही?

मालिक को पुलकित ने डायरेक्ट किया है और इसका निर्माण कुमार तौरानी और जय शेवक्रमणी ने टिप्स इंडस्ट्रीज और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के बैनर तले किया है. फिल्म ने ओपनिंग डे यानी पहले दिन 3.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, “मालिक” ने दूसरे दिन सिर्फ 0.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यानी अब तक की कुल कमाई 3.40 करोड़ रुपये ही हो पाई है.

हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और इनमें शाम तक बदलाव हो सकता है.

राजकुमार राव ने अपने किरदार को लेकर क्या कहा?

राजकुमार राव ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर कहा, “जब मैं किसी फिल्म की शूटिंग करता हूं, तो उस दौरान कोई पुरानी फिल्म देखने की कोशिश नहीं करता. मैं नहीं चाहता कि मेरे अभिनय में कोई नकल हो. मेरा हर किरदार मेरी कल्पना और फिल्म की कहानी से निकलना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “एक अभिनेता के रूप में, मैं खुद को एक ही भूमिका तक सीमित नहीं रखना चाहता. मैं हर साल कम से कम एक ऐसा किरदार निभाना चाहता हूं, जो आपको आश्चर्यचकित करे और आपको यह सोचने पर मजबूर करे कि आपने मुझसे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की थी.”

यह भी पढ़े: Dhadak 2 में काम करने पर तृप्ति डिमरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी परीक्षा लें…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola