Paris Olympic 2024 में तापसी पन्नू ने लहराया इंडियन फ्लैग, देखें VIDEO
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Jul 2024 12:52 PM
Tapsee Pannu ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं. इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट की है, जिसमें वह इंडियन फ्लैग को लहराते दिखीं.
Taapsee Pannu इन दिनों अपना पेरिस ट्रिप एंजॉय कर रही हैं. इसकी झलक हमें उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से देखने को मिल रही है. दरअसल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस खूबसूरत शहर में बिताए गए अपने पहले दिन की तस्वीरें साझा की हैं. साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह भारत का राष्ट्र ध्वज लहराकर भारत के लिए चियर करते नजर आई हैं.
तापसी पन्नू का पेरिस लुक
तापसी पन्नू की शेयर की गई पोस्ट के पहले पिक्चर में वह पेरिस की सड़कों के बीच में पोज करते नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने लाइट ग्रीन रंग की साड़ी को अलग ढंग से ड्रेप किया है और एक क्रॉप टॉप के साथ पेयर किया है और बालों का जुड़ा बनाया हुआ है. और उनके इस पूरे लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्नीकर्स पहने हैं, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं.
Also Read पैपराजी से नाराजगी पर तापसी पन्नू ने कहा ‘मुझे ये चीजें पिक्चर लाकर…’
Also Read पैपराजी संग Tapsee Pannu की हुई अनबन, हाथ जोड़ते हुए बोली- आप ही हमेशा सही होते है और…,VIDEO
भारतीय ध्वज लहराते दिखीं तापसी
तापसी के इसी पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें वह ओलंपिक गेम्स के स्टैंड पर खड़ी हुई दिखी हैं, जहां वह अपने पूरे एक्साइटमेंट के साथ भारतीय ध्वज लहरा रही हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी छोटी बहन शगुन पन्नू के साथ भी एक पिक्चर शेयर की है. पोस्ट के नीचे कैप्शन में तापसी ने लिखा है, “अंतहीन पैदल यात्रा का पहला दिन, पेरिस की सबसे खूबसूरत सड़क पर चलना (क्योंकि मिंडी यही कहती है!) ग्रुप स्टेज से नॉकआउट स्टेज तक पैदल चलना. अब दिन को अलविदा कहने का समय आ गया है!”
तापसी पन्नू का वर्क फ्रंट
तापसी पन्नू आखरी बार राजकुमार हिरानी की निर्देशित साल 2023 की फिल्म डंकी में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं. अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म फिर आई हसीन दिलरूबा में एक बार फिर अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरने 2 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर विक्रांत मेसी और सनी कौशल के साथ आ रही हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










