पैपराजी से नाराजगी पर तापसी पन्नू ने कहा 'मुझे ये चीजें पिक्चर लाकर…'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Jul 2024 11:07 AM
Tapsee Pannu ने पैपराजी से चल रहे लंबे समय से नाराजगी पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि ये चीजें उन्हें पिक्चरें नहीं लाकर देती हैं. जल्द ही वह फिर आई हसीन दिलरूबा में नजर आएंगी.
Tapsee Pannu ने फीवर एफएम के एक इंटरव्यू में पैपराजी से चल रही नाराजगी पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह उन्हें खुश करने में विश्वास क्यों नहीं करती हैं और कैसे फोटोग्राफर अपने कमर्शियल फायदे के लिए उनके स्टेटमेंट्स और वीडियो का गलत इस्तेमाल करते हैं.
तापसी ने नेगेटिव खबरों पर ज्यादा क्लिक मिलने पर कहा
तापसी ने नेगेटिव न्यूज पर ज्यादा क्लिक मिलने पर बात करते हुए कहा कि “क्लिक कैसे करोगे तुम? मुझे बताओ अच्छी बातों पर कौन क्लिक करता है? मुझे बताओ तुमने आखिरी न्यूज कौन सी अच्छी पे क्लिक कर दिया हो? अब ये वाली खबर ज्यादा सेंसेशनल है. वह पापराजी से बहुत रुड और असभ्य हैं, इसलिए हर कोई कह रहा है, ‘क्या हो गया, क्या हो गया, देखना पड़ेगा.’ इसलिए यह दर्शकों के लिए ज्यादा एक्साइटिंग है.
Also Read पैपराजी संग Tapsee Pannu की हुई अनबन, हाथ जोड़ते हुए बोली- आप ही हमेशा सही होते है और…,VIDEO
Also Read Olympic Paris 2024 में भाग लेंगी तापसी पन्नू, कहा ‘अब जब पति मैथियस कोच हैं…’
तापसी ने कहा, ‘मैं उन्हें मीडिया नहीं कहती’
तापसी ने आगे कहा, “मुझे ये चीजें पिक्चरें ला के नहीं दे रही हैं. मेरी फिल्में खुद अपनी बात कहती हैं. इसलिए मुझे तथाकथित मीडिया के एक वर्ग को खुश करने की ज़रूरत नहीं है, मैं उन्हें डायरेक्ट मीडिया भी नहीं कहती क्योंकि वे अपने निहित स्वार्थ की सेवा कर रहे हैं कि कोई हमारे पोर्टल पर क्लिक कर दे बस.” मैं उन्हें मीडिया नहीं कहती. मीडिया को बेतहाशा लाइनें या वीडियो नहीं डालने चाहिए जिस पर बस क्लिक करना पड़े.”
उन्होंने कहा कि पपराजी को ठीक से पता होता है कि वे कब उनके बहुत करीब आते हैं या उन पर चिल्लाते हैं या उनकी कार का पीछा करते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने प्रिविलेज के लिए माफी नहीं मांगना चाहती हैं. वह एक सामान्य महिला हैं जो चाहती हैं कि वे उनकी प्राइवेसी और फिजिकल स्पेस का सम्मान करें.
तापसी पन्नू का वर्क फ्रंट
तापसी पन्नू के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्दी ही फिर हसीन दिलरुबा और खेल खेल में नजर आएंगी. फिर आई हसीन दिलरूबा 2 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसके अलावा वह अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने पति मैथियस बो का समर्थन करने के लिए पेरिस पहुंची थी, जो भारत की पुरुष बैडमिंटन डबल्स टीम के कोच के तौर पर पेरिस ओलंपिक में हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










