ePaper

साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ?

Updated at : 27 Feb 2026 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
Saptahik Vrishchik Rashifal 1-7 March 2026

1-7 मार्च 2026 का वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Vrishchik Rashifal 1-7 March 2026: वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह आत्मबल और करियर में प्रगति का है. सिंह राशि का चंद्र ग्रहण मान-सम्मान दिलाएगा, वहीं पंचग्रही योग नई जिम्मेदारियां लाएगा. पारिवारिक सुख और आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य और निवेश में सावधानी बरतें.

विज्ञापन

Saptahik Vrishchik Rashifal 1-7 March 2026: मार्च का पहला सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद सकारात्मक और ऊर्जावान रहने वाला है. आत्मबल में वृद्धि होगी और जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 3 मार्च को सिंह राशि में लगने वाला चंद्र ग्रहण आपके करियर और पिता के भाव (दशम भाव) को सक्रिय कर रहा है.  कार्यक्षेत्र में प्रगति और सुख की प्राप्ति संभव है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी अधूरे कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए व्यावहारिक निर्णय लेना लाभकारी रहेगा. धैर्य और गोपनीयता इस सप्ताह विशेष रूप से फायदेमंद होगी.

करियर और व्यवसाय: कुम्भ राशि के पंचग्रही योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. वरिष्ठों का विश्वास जीतने का अवसर प्राप्त होगा, पर कार्य में लापरवाही न करें. व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश या बड़े सौदों में सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि केतु और ग्रहण का प्रभाव बना हुआ है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. साझेदारी के कार्यों में लेन-देन स्पष्ट रखें.

रिलेशनशिप: रिश्तों में गहराई और संवेदनशीलता बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. मिथुन राशि में गुरु की दृष्टि पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगी और किसी सदस्य की सलाह उपयोगी साबित होगी. प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखें और संदेह से दूर रहें. संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि घर में खुशी का माहौल लाएगी. मित्रों के साथ सार्थक संवाद रहेगा और कठिन समय में जीवनसाथी का भरपूर मानसिक संबल मिलेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में सप्ताह सामान्य रहेगा. ग्रहण और केतु के प्रभाव से अत्यधिक सोच या तनाव के कारण सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है. नियमित व्यायाम, ध्यान और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. मसालेदार भोजन से बचें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें. पुरानी बीमारियों के प्रति लापरवाही न बरतें. पर्याप्त नींद और जल का सेवन सुनिश्चित करें.

सावधानी: अपनी गोपनीय बातें और व्यावसायिक योजनाएं किसी के साथ साझा न करें. आर्थिक जोखिम लेने से पहले पूरी जानकारी लें और आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें.

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का नियमित जप लाभकारी रहेगा.

  • लकी डेट: 01, 04, 05
  • लकी कलर: पीला, लाल, सफेद
  • लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 वर्षों का अनुभव
Mo.: +91 8620920581

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola