रिलीज के दिन अटक गई सूर्या की ‘Karuppu’, डायरेक्टर आरजे बालाजी ने वीडियो शेयर कर मांगी माफी

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 May 2026 5:53 PM

विज्ञापन

करुप्पु पर RJ बालाजी, फोटो- इंस्टाग्राम

Karuppu: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' रिलीज के दिन लेट हो गई. डायरेक्टर आरजे बालाजी ने इमोशनल वीडियो शेयर कर फैंस से माफी मांगी. जानें आखिर क्या हुआ.

विज्ञापन

Karuppu: साउथ के सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन के फैंस बहुत एक्ससाइटेड थे क्योंकि उनकी फिल्म ‘करुप्पु’ आज यानी 14 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन सुबह से ही फैंस को एक बुरी खबर का सामना करना पड़ा. फिल्म के शो सुबह 9 बजे शुरू होने थे, लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से फिल्म की स्क्रीनिंग समय पर शुरू नहीं हो पाई. इस बीच फिल्म के डायरेक्टर आरजे बालाजी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया.

डायरेक्टर ने वीडियो में क्या कहा?

आरजे बालाजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है जिसमें वह काफी दुखी नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैं सभी फैंस से दिल से माफी मांगता हूं. ऐसा नहीं होना चाहिए था. मुझे पता है कि तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश से लोग दूर-दूर से फिल्म देखने आए हैं. मुझे उम्मीद है कि शाम 6 बजे तक सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और फिल्म रिलीज हो जाएगी. सूर्या सर ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है, आप बस थोड़ा और इंतजार करें, सब अच्छा होगा.”

यहां देखें पूरा वीडियो-

क्या है फिल्म ‘करुप्पु’ की कहानी?

यह एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है. कहानी उन गरीब और बेसहारा लोगों के बारे में है जो अपने हक के लिए कानून की लड़ाई लड़ते हैं. लेकिन जब कानून ही उन्हें परेशान करने लगता है, तब भगवान ‘करुप्पु स्वामी’ इंसान का रूप लेकर धरती पर आते हैं. वह बुराई का खात्मा करते हैं और गरीबों की रक्षा करते हैं.

फिल्म में सूर्या और तृषा के साथ खुद आरजे बालाजी और नट्टी सुब्रमण्यम जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

सूर्या की आने वाली फिल्में

सूर्या के पास इसके अलावा भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. इस फिल्म के बाद वह ‘विश्वनाथ एंड संस’ में नजर आएंगे, जो अगस्त 2026 में रिलीज हो सकती है. इसके अलावा उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘सूर्या 47’ की तैयारी भी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: ‘बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता’ वाले बयान पर Rahul Dev का तंज, बोले- महेश बाबू को हिंदी नहीं आती

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola