Sreeleela Dating: क्या तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं श्रीलीला? साउथ एक्ट्रेस की मां ने खोल दी पोल

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 May 2026 1:02 PM

विज्ञापन

श्रीलीला और तिलक शर्मा फोटो- इंस्टाग्राम

Sreeleela Dating: श्रीलीला और क्रिकेटर तिलक वर्मा की डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. अब एक्ट्रेस की मां ने स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें कहा कि ये अफवाहें सरासर झूठी हैं.

विज्ञापन

Sreeleela Dating: साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला और क्रिकेटर तिलक वर्मा को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इन रूमर्स पर एक्ट्रेस के परिवार और टीम ने स्टेटमेंट जारी किया है. श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता ने क्लियर किया है कि इन दावों में “बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है.” उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेत्री फिलहाल अपनी फिल्मी कमिटमेंट्स और अपकमिंग NEET-PG परीक्षा पर फोकस कर रही हैं.

क्या तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं श्रीलीला? मां ने खोल दी पोल

डॉ. स्वर्णलता ने डेक्कन क्रॉनिकल को बताया, “ये अफवाहें सरासर झूठी हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है. हमें नहीं पता कि ऐसी कहानियां कहां से फैलती हैं. श्रीलीला और तिलक वर्मा के पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट करने की खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है. यह पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी है.”

एक्टिंग करियर और पढ़ाई के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश कर रही है श्रीलीला

उन्होंने आगे बताया कि श्रीलीला फिलहाल अपने एक्टिंग करियर और पढ़ाई के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश कर रही है. डॉ. स्वर्णलता ने कहा, “वह जून में होने वाली NEET-PG परीक्षा की तैयारी कर रही हैं. फिलहाल उनका पूरा ध्यान पढ़ाई और फिल्मों पर है. उनके पास पर्सनल मामलों के लिए अभी पांच से छह साल बाकी हैं और वह पढ़ाई और करियर दोनों को बखूबी संभाल रही हैं.”

कैसे फैली डेटिंग अफवाहें

तिलक वर्मा और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के बीच हुई एक मजाकिया बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डेटिंग की अफवाहें शुरू हुईं. जल्द ही, कई यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि तिलक और श्रीलीला कथित तौर पर लगभग एक साल से रिलेशनशिप में हैं. एक ऑफिशियल बयान में टीम ने कहा, “तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर फैली अफवाहें पूरी तरह निराधार और झूठी हैं. दोनों की कभी मुलाकात या बातचीत भी नहीं हुई है. इन अटकलों में जरा भी सच्चाई नहीं है.

यह भी पढ़ें- 32वें दिन सुस्त पड़ी ‘भूत बंगला’ की रफ्तार, जानिए कुल कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola