रियांश को घर लाकर बड़ी आफत मोल लेगी तुलसी, चेहरा देखकर डर से कांपेगी नंदिनी

Published by : Anushka Singh Updated At : 19 May 2026 12:59 PM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, फोटो - यूट्यूब

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. आने वाले एपिसोड में अंश विरानी की मौत का पुराना राज खुलने वाला है, जिससे विरानी परिवार में भारी उथल-पुथल मचने वाली है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं, जिसने पूरे विरानी परिवार को परेशान कर दिया है. आने वाले एपिसोड में रियो का गुस्सा, करण की बेचैनी और तुलसी का एक फैसला पूरी कहानी को पलट कर रख देगा. इस बार विरानी परिवार के कुछ ऐसे पुराने राज सामने आने वाले हैं, जिससे पूरा घर बिखरने की कगार पर पहुंच जाएगा.

अंश की मौत का सच जानने निकला रियो

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नंदिनी बहुत डरी हुई है और वह करण को रियो से जुड़ी एक ऐसी बात बताती है जिसे सुनकर करण के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. शुरुआत में तो करण को नंदिनी की बातों पर बिल्कुल यकीन नहीं होता, लेकिन वह खुद सच जानने के लिए रियो से मिलने चला जाता है. वहां रियो सीधे तौर पर करण को चेतावनी दे देता है कि वह अंश विरानी की मौत का सच जानकर ही दम लेगा. रियो का कहना है कि जब से उसने घर में अंश का नाम लिया है, तब से सबकी बोलती बंद हो गई है. यहां तक कि उसकी मां की तबीयत भी खराब हो गई है और हर कोई इस बात को दबाने में लगा है. रियो की ये बातें सुनकर करण बुरी तरह घबरा जाता है.

तुलसी के इस फैसले से नंदिनी की बढ़ी टेंशन

शो में तुलसी एक ऐसा कदम उठाने जा रही है जो पूरे विरानी परिवार के लिए नई आफत खड़ी कर देगा. खबरों की मानें तो तुलसी अब रियांश को विरानी हाउस लेकर आने वाली है. लेकिन जैसे ही रियांश की घर में एंट्री होगी, नंदिनी सबसे ज्यादा बेचैन और परेशान होने वाली है क्योंकि रियांश का चेहरा काफी हद तक अंश से मिलता है. चेहरे की इसी समानता की वजह से नंदिनी लगातार मानसिक तनाव से गुजरेगी. वहीं घर के बाकी लोगों को अभी तक यह भनक भी नहीं है कि रियांश का अंश के साथ आखिर क्या कनेक्शन है. तुलसी का यह फैसला विरानी हाउस में नए झगड़ों और बहसों की वजह बनने वाला है.

शादी के मंडप में बदलेगा दूल्हा, तुलसी खोलेगी राज

इन सब ड्रामे के बीच सीरियल में परी की शादी का ट्रैक भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. परी की शादी के मंडप में कुछ ऐसा होने वाला है जो हर किसी को हैरान कर देगा. चर्चा है कि शादी के दिन ऐन मौके पर आर्यन की जगह अजय दूल्हा बनकर मंडप में बैठ सकता है. इस शादी की के बीच भी रियो अपने मकसद को नहीं भूलेगा और सच का पता लगाने की पूरी कोशिश करेगा. इसी दौरान तुलसी भी अपने दिल का भारी बोझ हल्का करने के लिए एक बड़ा कदम उठाएगी. वह फैसला कर चुकी है कि वह रियो को गुजरे हुए कल का सारा सच खुद बता देगी. हालांकि जैसे ही यह राज खुलेगा, विरानी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: कैफे ओपनिंग पर अनुपमा को मिला अपमान, प्रेम के व्यवहार से टूटी अनु

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola