इस मशहूर साउथ एक्टर की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, टूटा बोनट, VIDEO आया सामने

Published by :Divya Keshri
Published at :12 Sep 2024 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
jiiva car accident

jiiva car accident

तमिल एक्टर जीवा की कार का एक्सीडेंट हो गया. जीवा अपनी पत्नी के साथ चेन्नई जा रहे थे, जब ये हादसा हुआ. एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.

विज्ञापन

Jiiva car accident: तमिल एक्टर जीवा को लेकर बड़ी खबर आ रही है. बुधवार शाम को जीवा अपनी वाइफ सुप्रिया चेन्नई जा रहे थे और रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. ये घटना तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में हुआ. एक्सीडेंट में कार का बंपर टूट गया. हालांकि फैंस को जानकर खुशी होगी कि जीवा और सुप्रिया को ज्यादा चोट नहीं लगी है. एक्सीडेंट की तसवीरें और वीडियो सामने आ गई है.

क्या तमिल एक्टर जीवा का हुआ एक्सीडेंट

साउथ स्टार जीवा के कार का एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट के वक्त कार में उनके साथ उनकी पत्नी सुप्रिया भी थी. इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला ने एक्सीडेंट की फोटोज और वीडियो अपने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, अभिनेता जीवा की कार दुर्घटना कल्लाकुरिची में हुई. हालांकि इसमें कार डैमेज हो गया और उनकी पत्नी और उन्हें कोई चोट नहीं आयी.

वीडियो में क्या दिख रहा

वीडियो में दिख रहा है कि एक्सीडेंट में जीवा के कार का बोनट बुरी तरह टूटा हुआ दिख रहा है. उनके कार के आस-पास लोगों की भीड़ दिख रही है. कई लोग इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड करते दिखे. एक आदमी पर जीवा गुस्सा करते दिखे क्योंकि उसने कुछ कमेंट किया था. वहां, पुलिस थोड़ी देर में पहुंच गई और मामले को संभाल लिया. थोड़ी देर बाद जीवा दूसरी कार से अपनी वाइफ के साथ वहां से चले गए.

जीवा की अपकमिंग मूवीज कौन सी है

साउथ स्टार जीवा की अपकमिंग मूवी ब्लैक है, जिसमें उनके साथ प्रिया भवानी शंकर काम करेगी. एक्टर पिछली बार फिल्म यात्रा 2 में दिखे थे, जिसमें वो एपी मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के किरदार में दिखे थे. इसके अलावा एक्टर मेथावी और कन्नप्पा में भी दिखेंगे. बता दें कि जीवा बॉलीवुड फिल्म 83 में नजर आए थे. उन्होंने क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत की भूमिका में दिखे थे.

Also Read- Malaika Arora: पिता की मौत के बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, किया पहला पोस्ट, बोलीं- सदमे में परिवार

Also Read- Malaika Arora Father Suicide: मलाइका की मां ने दर्ज कराया अपना बयान, बताया आखिर में हुआ था क्या

Entertainment Trending Video

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola