वृश्चिक करियर राशिफल 17 मार्च 2026: क्या आज बढ़ेगा आत्मविश्वास या आपके फैसलों से मिलेगी सफलता?

Updated at : 17 Mar 2026 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

आज 17 मार्च 2026 का वृश्चिक राशिफल

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा. चतुर्थ भाव में चंद्रमा और मंगल की युति भूमि-भवन के लाभ दे सकती है. मीन के सूर्य और शनि आपके पंचम भाव में रहेंगे. आज संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती हैं. केतु का सिंह राशि में होना करियर में बदलाव का संकेत है.

करियर-बिजनेस: व्यापार में आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. आज वांछित परिणाम प्राप्त होंगे. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को आपके फैसले से बड़ी सफलता मिल सकती है. नौकरी में सहकर्मियों का व्यवहार थोड़ा रुखा रह सकता है. अपने काम मे आत्मविश्वास रखना ही आज आपके हित में होगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज गहराई आएगी. आप अपने पार्टनर की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे. जीवनसाथी के साथ घर की साज-सज्जा को लेकर चर्चा हो सकती है. रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति समर्पण और आदर का भाव आज स्पष्ट रूप से झलकेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. छाती में जकड़न या सांस लेने में हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें और प्राणायाम का अभ्यास करें. माता की सेहत का भी आज आपको विशेष ध्यान रखना होगा, उन्हें समय पर दवा दें.

सावधानी: घर के मामलों को बाहर न ले जाएं और पड़ोसियों से विवाद करने से बचें.

उपाय: आज मासिक शिवरात्री व्रत है. आज भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola