नोरा फतेही ने इस गाने में की बोल्डनेस की सारी हदें पार, संजय दत्त की गोद में बैठीं

Updated at : 16 Mar 2026 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
Sarke Chunar Teri Sarke Song kd the devil nora fatehi sanjay dutt controversy

संजय दत्त और नोरा फतेही का नया गाना सरके चुनर तेरी सरके

Sarke Chunar Teri Sarke Song: कन्नड़ फिल्म ‘केडी- द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए इस गाने के बोल और डांस स्टेप्स पर अश्लीलता फैलाने और बोल्डनेस का आरोप लग रहा है. जानिए क्या है पूरा मामला और क्या है गाने के बोल.

विज्ञापन

Sarke Chunar Teri Sarke Song: फिल्मों में गानों का मकसद अक्सर दर्शकों को एंटरटेन करना होता है, लेकिन कई बार यही गाने विवाद की वजह भी बन जाते हैं. इन दिनों कन्नड़ फिल्म KD: The Devil का एक गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस का कारण बन गया है. फिल्म का नया ट्रैक सरके चुनर तेरी सरके हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही और एक्टर संजय दत्त नजर आ रहे हैं. हालांकि मेकर्स ने इसे एक पार्टी सॉन्ग के तौर पर पेश किया था, लेकिन रिलीज होते ही यह गाना विवादों में घिर गया.

गाने को लेकर क्यों नाराज हैं लोग?

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस गाने को लेकर नाराजगी जता रहे हैं. लोगों का कहना है कि गाने के बोल और डांस स्टेप्स में जरूरत से ज्यादा बोल्डनेस दिखाई गई है. गाने में नोरा फतेह अपने सिग्नेचर डांस मूव्स करते हुए नजर आती हैं. इसमें पल्लू गिराने और कई बोल्ड स्टेप्स शामिल हैं, जिन पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

बड़े बजट की फिल्म है ‘केडी- द डेविल’

फिल्म KD: The Devil एक बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्म है, जिसका डायरेक्शन प्रेम कर रहे हैं. इस फिल्म में ध्रुव सरजा लीड रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और वी रविचंद्रण भी अहम किरदार निभा रहे हैं. गाने को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसे पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है. हालांकि, विवाद के बाद यह रणनीति उल्टी पड़ती दिख रही है.

ये है वह गाना

पहले भी गानों को लेकर हो चुका है विवाद

हाल ही में रैपर बादशाह के गाने टटीरी को लेकर भी इसी तरह का विवाद देखने को मिला था. इस मामले में हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के भी आदेश दे दिया है. साथ ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से भी बादशाह को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.

30 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

विवादों के बीच यह फिल्म KD: The Devil 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. गाने को अर्जुन जन्य ने कंपोज किया है, जबकि इसे सिंगर मांगली ने अपनी आवाज दी है.

यह भी पढ़ें: हनीमून एंजॉय कर रही वायरल गर्ल मोनालिसा, पति फरमान खान संग तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola