धनु हेल्थ राशिफल 17 मार्च 2026: क्या आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे या सेहत में गिरावट महसूस होगी?

आज 17 मार्च 2026 का धनु राशिफल
Dhanu Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Dhanu Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम से भरा रहेगा. तृतीय भाव में चंद्रमा, मंगल और बुध की युति आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी. मीन के शुक्र और शनि चतुर्थ भाव में पारिवारिक सुख बढ़ाएंगे. मिथुन के गुरु सप्तम भाव में होने से साझेदारी और विवाह के योग बनेंगे.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. व्यापार में संचार के साधनों से बड़ा लाभ होने की संभावना है. छोटी यात्राएं आपके बिजनेस नेटवर्क को मजबूत करेंगी. आर्थिक लाभ के योग प्रबल बने हुए हैं.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज रोमांस का तड़का लगेगा. आप पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का मन बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी. जीवनसाथी आपकी हर बात का समर्थन करेगा. रिश्तों में नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव आज आपको बहुत सुख देगा.
स्वास्थ्य: सेहत बहुत अच्छी रहेगी. मंगल के प्रभाव से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा जिसे सही दिशा में लगाना जरूरी है. खेलकूद या शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा. खान-पान में प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करना सेहतमंद रहेगा.
सावधानी: वाणी में कठोरता न आने दें और छोटे भाई-बहनों से मधुर संबंध बनाकर रखें.
उपाय: आज मासिक शिवरात्री व्रत है. आज भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




