मोनालिसा ने खोली पवन सिंह की ‘अफेयर कुंडली’, अक्षरा सिंह संग रिश्ते पर भी किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन

एक्टर पवन सिंह और एक्ट्रेस मोनालिसा

Pawan Singh Affairs: मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के निजी जीवन को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने यह भी बताया कि पवन सिंह के कई अफेयर्स रहे हैं. अक्षरा और पवन सिंह के रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की. जानिए मोनालिसा ने क्या-क्या कहा?

विज्ञापन

Pawan Singh Affairs: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जितनी चर्चा फिल्मों और गानों की होती है, उतनी ही सुर्खियां सितारों की निजी जिंदगी भी बटोरती है. कई बार कलाकारों के रिश्ते और विवाद ऐसे सामने आते हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगते. हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री के कुछ पुराने किस्सों का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने पावरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के रिश्ते को लेकर भी कई बातें साझा कीं, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है.

विज्ञापन

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ पर क्या बोलीं मोनालिसा?

मोनालिसा ने बताया कि जब वह पवन सिंह के साथ फिल्मों में काम कर रही थीं, उस समय उनकी निजी जिंदगी काफी उलझनों से भरी हुई थी. एक्ट्रेस के मुताबिक, उस दौरान पवन सिंह के जीवन में कई रिश्तों की चर्चा होती रहती थी. शूटिंग के दौरान कई बार ऐसा भी हुआ जब वह अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ फोन पर या वैनिटी वैन में बहस करते नजर आते थे. मोनालिसा का कहना है कि उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा उतार-चढ़ाव से भरी रही.

अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते में आई दरार

एक समय पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में गिनी जाती थी. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और दर्शकों ने भी उन्हें खूब पसंद किया. मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने दोनों के साथ सरकार राज और पवन राजा जैसी फिल्मों में काम किया है. हालांकि, रिश्तों को लेकर दोनों के बीच तनाव की खबरें अक्सर सेट पर सुनने को मिलती थीं.

मोनालिसा के करियर के शुरुआती दिन

इंटरव्यू में मोनालिसा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के अनुभव को भी साझा किया. उन्होंने बताया कि जब वह बी-ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं, तब कई बार रोमांटिक या इंटीमेट सीन के दौरान कुछ मेल एक्टर्स सीमा पार करने की कोशिश करते थे. उनके मुताबिक कई बार कलाकार शूटिंग के नाम पर अपनी मर्यादा भूल जाते थे, जो किसी भी एक्ट्रेस के लिए असहज स्थिति होती है.

यह भी पढे़ं: Video: भोजपुरी सिंगर ने महिला डांसर को मंच से उठाकर फेंका, देखते रह गए लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola