Video: भोजपुरी सिंगर ने महिला डांसर को मंच से उठाकर फेंका, देखते रह गए लोग

Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

विवादित भोजपुरी कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर को गोद में उठाए सिंगर

Bhojpuri Stage Show: भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज शो के दौरान महिला डांसर को गोद में उठाकर दर्शकों के बीच फेंकते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद मामला काफी गरम हो गया है. पुलिस ने जांच के आदेश दिये हैं. पढे़ं पूरा मामला…

विज्ञापन

Bhojpuri Stage Show: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने न सिर्फ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, बल्कि मंच पर महिला कलाकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. वायरल क्लिप में भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा एक लाइव स्टेज शो के दौरान ऐसी हरकत करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. धनंजय शर्मा अचानक महिला डांसर को मंच से उठाकर दर्शकों के बीच फेंक देते हैं. 

स्टेज शो में पार कर दी मर्यादा

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान गाना गाते हुए अचानक भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा अपनी साथी महिला डांसर को गोद में उठा लेते हैं. इसके बाद वह डांसर को उठाकर सीधे मंच के नीचे खड़ी दर्शकों की भीड़ की ओर उछाल देते हैं. यह दृश्य देखते ही कार्यक्रम में मौजूद कई लोग हैरान रह गए. वहीं मंच के पास खड़ी एक महिला ने इस हरकत को बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक बताया.

पुलिस ने शुरू की जांच

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुए स्टेज शो की बताई जा रही है. मामले के वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गयी है. बताया जा रहा है कि संबंधित थाने को वीडियो की जांच करने और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है. भोजपुरी इंडस्ट्री में स्टेज शो के दौरान विवाद की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं. कई बार महिला डांसरों के साथ अभद्र व्यवहार या फूहड़ परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठते रहे हैं.

यह भी पढे़ं: रणवीर सिंह से भिड़ेंगे पवन कल्याण, 19 मार्च को रिलीज होगी उस्ताद भगत सिंह मूवी

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola