2 घंटे 4 मिनट की यह तेलुगू कॉमेडी-ड्रामा, तीन दिन पहले Netflix पर रिलीज हुई और अब टॉप ट्रेंडिंग में बनी नंबर 2

Updated:
विज्ञापन

फंकी फिल्म, फोटो- इंस्टाग्राम

Funky Movie नेटफ्लिक्स पर तीन दिन पहले 13 मार्च को रिलीज हुई थी और अब टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो चुकी है. ऐसे में जानें इसकी कहानी, कलाकार और क्यों यह फिल्म देखने लायक है.

विज्ञापन

OTT प्लेटफॉर्म्स पर हाल ही में एक तेलुगू कॉमेडी-ड्रामा फिल्म रिलीज हुई है और रिलीज के तीन ही दिनों में यह टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. यह फिल्म है ‘फंकी’, जो इस समय Netflix पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. खास बात यह है कि ‘फंकी’ से पहले ‘मेड इन कोरिया’ और इसके बाद ‘विद लव’ जैसी तमिल फिल्मों ने भी अपनी जगह बनाई हुई है. इससे साफ पता चलता है कि साउथ कंटेंट डिजिटल दुनिया में भी अपना दबदबा बना रहा है.

अब आइए जानते हैं ‘फंकी’ के बारे में, ताकि अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो इसे आप अपने Netflix सब्सक्रिप्शन पर देख सकें.

क्या है फंकी की कहानी?

‘फंकी’ विश्वक सेन स्टारर रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म है, जो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स Netflix ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही हासिल कर लिए थे.

2 घंटे 4 मिनट की इस फिल्म की कहानी कोमल (विश्वक सेन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक उभरता हुआ फिल्ममेकर है और अपनी पहली फिल्म ‘फंकी’ डायरेक्ट करने का फैसला करता है. लेकिन अचानक बजट बढ़ जाता है, जिससे प्रोड्यूसर सुदर्शन (VK Naresh) को काफी तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसी वजह से कोमल को डायरेक्टर के पद से हटा दिया जाता है और चित्रा (Kayadu Lohar) आगे आकर फिल्म को पूरा करने की जिम्मेदारी संभाल लेती है.

यह कहानी उस टीम के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाती है, जो सीमित बजट में फिल्म को पूरा करने की कोशिश करती है और साथ ही अपनी निजी समस्याओं और मतभेदों से भी जूझती है. इन मुश्किलों के बीच, कोमल और चित्रा के बीच रोमांटिक रिश्ता भी पनपता है.

OTT पर स्ट्रीमिंग और भाषाएं

‘फंकी’ की Netflix पर प्रीमियर 13 मार्च से शुरू हो चुकी है. सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध है.

फिल्म हल्की-फुल्की कॉमेडी, दमदार डायलॉग्स और रोमांस के लिए जानी जाती है. अगर आपको हटके कॉमेडी और मनोरंजन पसंद है और आप बिना भारी कहानी की उम्मीद किए फिल्म देखना चाहते हैं, तो ‘फंकी’ आपके लिए सही ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: जादुई नोटबुक की तलाश में निकले ‘Rahu Ketu’, OTT पर देखें पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की मजेदार फैंटेसी-कॉमेडी

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola