जादुई नोटबुक की तलाश में निकले ‘Rahu Ketu’, OTT पर देखें पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की मजेदार फैंटेसी-कॉमेडी

Updated:
विज्ञापन

राहु केतु OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Rahu Ketu OTT Release: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘राहु केतु’ अब Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. जानिए फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

विज्ञापन

Rahu Ketu OTT Release: कॉमेडी-फैंटेसी फिल्म ‘राहु केतु’ अब OTT प्लेटफॉर्म Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब इसे घर बैठे देखा जा सकता है. शुरुआत में Prime Video पर यह फिल्म किराए पर उपलब्ध थी, लेकिन अब सभी सब्सक्राइबर्स इसे सीधे स्ट्रीम कर सकते हैं. फिल्म की लंबाई लगभग 2 घंटे 28 मिनट है. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म को देखने की सोच रहे हैं, तो आइए पहले इसकी कहानी और स्टार कास्ट के बारे में जान लेते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी पौराणिक कथाओं से प्रेरित एक अनोखे अंदाज में दिखाई गई है. इसमें राहु और केतु को दो शरारती और अनाड़ी देवताओं के रूप में दिखाया गया है. वरुण शर्मा ने राहु और पुलकित सम्राट ने केतु का किरदार निभाया है. कहानी तब शुरू होती है जब चुरू लाल शर्मा नाम के एक लेखक की जादुई नोटबुक के जरिए ये दोनों किरदार असली दुनिया में आ जाते हैं.

असली दुनिया में आने के बाद उनकी हरकतों से कई मजेदार और अजीब घटनाएं होने लगती हैं. मुसीबत तब बढ़ती है जब मीनू टैक्सी नाम की एक चालाक महिला उस जादुई नोटबुक को चुरा लेती है. इसके बाद राहु और केतु उस नोटबुक को वापस पाने के मिशन पर निकल पड़ते हैं, जहां उनका सामना एक खतरनाक ड्रग माफिया से भी होता है.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू

सिनेमाघरों में रिलीज के समय फिल्म को बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली, जिसकी वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में करीब 6.42 करोड़ रुपये और दुनियाभर में लगभग 7.60 करोड़ रुपये की कमाई की. इतने कम कलेक्शन की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप मानी गई.

हालांकि, अगर आपको फैंटेसी और कॉमेडी वाली कहानियां पसंद हैं, तो OTT पर इस फिल्म को मिस नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: घर बैठे पार्टनर के साथ देखें सिवा और मिथ्रा की रोमांटिक कहानी, ‘Couple Friendly’ अब OTT पर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola