घर बैठे पार्टनर के साथ देखें सिवा और मिथ्रा की रोमांटिक कहानी, ‘Couple Friendly’ अब OTT पर

Updated:
विज्ञापन

कपल फ्रेंडली OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Couple Friendly OTT Release: रोमांटिक फिल्म ‘कपल फ्रेंडली’ अब Amazon Prime Video पर उपलब्ध है. देखने से पहले जानें फिल्म की कहानी, बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस और स्टार कास्ट.

विज्ञापन

Couple Friendly OTT Release: 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म कपल फ्रेंडली अब Amazon Prime Video पर देखी जा सकती है. यह तेलुगु रोमांटिक ड्रामा तीन भाषाओं में उपलब्ध है और OTT पर दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. खासकर कहानी और कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. अगर आप घर बैठे अपने पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. लेकिन इसे देखने से पहले इसकी पूरी डिटेल जान लेना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

कपल फ्रेंडली की कहानी क्या है?

कपल फ्रेंडली की कहानी चेन्नई की पृष्ठभूमि पर आधारित सिवा और मिथ्रा नाम के एक ऐसे युवा कामकाजी जोड़े के सफर को दिखाती है जो एक साथ मिलकर जिंदगी की राह पर आगे बढ़ते हैं.

सिवा (Santosh Sobhan) इंटीरियर डिजाइन के फील्ड में अपना करियर बनाने के लिए नेल्लोर से चेन्नई आता है. वहीं उसकी मुलाकात मिथ्रा (Manasa Varanasi) से होती है. मिथ्रा खुले विचारों वाली और अपने करियर पर ध्यान देने वाली लड़की है. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद, वे अपने काम और प्यार को ध्यान में रखते हुए एक साथ रहने का फैसला करते हैं. इस दौरान उन्हें कई मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

इस फिल्म के सारे ट्विस्ट और रोमांच देखने के लिए इसे Amazon Prime Video पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

फिल्म की स्टार कास्ट

अश्विन चंद्रशेखर की डायरेक्टेड इस फिल्म में संतोष सोभन, मानसा वाराणसी, राजीव कनकला, गोपाराजू रमना और दूसरे कलाकारों ने मेन रोल निभाए हैं.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन

सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान, फिल्म ‘कपल फ्रेंडली’ ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही बहुत बड़े आंकड़े दर्ज न किए हों, लेकिन इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक काफी ठीक रहा. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में 11.97 करोड़ रुपये और विदेशों में 1.60 करोड़ कमाए.

यह भी पढ़ें: कटा हुआ सिर, चेहरे पर मुस्कान और कई पहचान, OTT पर कब रिलीज होगी विजय सेतुपति की Kaattaan? जानें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola