कटा हुआ सिर, चेहरे पर मुस्कान और कई पहचान, OTT पर कब रिलीज होगी विजय सेतुपति की Kaattaan? जानें

Updated at : 15 Mar 2026 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Muthu Engira Kaattaan OTT Release dATE

मुथु अंगिरा काट्टान ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Muthu Engira Kaattaan OTT Release: विजय सेतुपति की वेब सीरीज 'मुथु अंगिरा काट्टान' 27 मार्च 2026 को JioHotstar पर रिलीज होगी. रिलीज से पहले जानें इसकी कहानी और पूरी स्टार कास्ट की डिटेल.

विज्ञापन

Muthu Engira Kaattaan OTT Release: साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर विजय सेतुपति एक नई वेब सीरीज ‘मुथु अंगिरा काट्टान’ यानी ‘काट्टान’ के साथ ओटीटी पर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानी लेकर आ रहे हैं. हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके साथ ही मेकर्स ने इसकी स्ट्रीमिंग डेट भी कन्फर्म कर दी है. ट्रेलर में एक रहस्यमय किरदार की झलक दिखाई गई है, जिसने दर्शकों के बीच सीरीज को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. ट्रेलर देखते ही यह साफ हो जाता है कि कहानी में सस्पेंस, रहस्य और कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे.

अगर आपने अभी तक इसका ट्रेलर नहीं देखा है, तो आइए आपको बताते हैं कि इस सीरीज की कहानी क्या है, ट्रेलर में ऐसा क्या खास दिखाया गया है और इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आने वाले हैं, जो इस शो को और भी दिलचस्प बनाते हैं.

पहले यहां देखें ट्रेलर-

क्या है सीरीज की कहानी?

‘मुथु अंगिरा काट्टान’ की कहानी मुथु नाम के एक रहस्यमय व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है. उसके बारे में अलग-अलग लोगों की अलग-अलग राय है. कुछ लोग उसे खतरनाक और डरावना इंसान मानते हैं, तो कुछ लोग उसे एक अच्छा और मददगार व्यक्ति बताते हैं. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो उसकी असली कहानी से बिल्कुल अनजान हैं.

ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी घटना से होती है, जो कहानी को और भी दिलचस्प बना देती है. इसमें दिखाया जाता है कि मुथु की मौत के बाद उसका पूरा शरीर गायब हो जाता है और जंगल में सिर्फ उसका सिर मिलता है. सबसे हैरानी की बात यह है कि उसके चेहरे पर मुस्कान होती है, जो किसी की मौत के बाद देखना काफी अजीब लगता है. इसके बाद ट्रेलर में मुथु की जिंदगी के अलग-अलग पहलू दिखाए जाते हैं. कहीं वह मैकेनिक के रूप में नजर आता है, कहीं हाथियों को ट्रेन करने वाला ट्रेनर, तो कहीं बॉडीगार्ड के रूप में दिखाई देता है. उसके ये अलग-अलग रूप यह सवाल खड़ा करते हैं कि आखिर मुथु सच में कौन है और उसकी असली पहचान क्या है.

यही रहस्य इस शो को और भी दिलचस्प बनाता है.

कब और कहां रिलीज होगी काट्टान?

यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज होने वाली है. शो की स्ट्रीमिंग 27 मार्च 2026 से शुरू होगी. इस सीरीज की अनाउंसमेंट पहले JioHotstar के साउथ अनबाउंड इवेंट में की गई थी, जिसके बाद अब ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

खास बात यह है कि यह एक मल्टीलिंगुअल वेब सीरीज है, जिसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, मराठी और बंगाली समेत सात भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इससे देशभर के दर्शक इसे आसानी से देख सकेंगे.

काट्टान की स्टार कास्ट

इस वेब सीरीज में विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आएंगे. उनके साथ मिलिंद सोमन भी अहम किरदार निभा रहे हैं. सीरीज में इनके अलावा कई कलाकार दिखाई देंगे, जिनमें सुदेव नायर, वडिवेल मुरुगन, रिशा जैकब्स, वीजे पार्वती, कलाइवानी भास्कर, मुथुकुमार शामिल हैं.

इस सीरीज का निर्माण और निर्देशन एम. मणिकंदन ने किया है, जबकि निर्देशन में बी. अजितकुमार भी उनके साथ जुड़े हैं.

यह भी पढ़ें: Nawab Cafe OTT Release: हैदराबाद के पॉपुलर ईरानी चाय कैफे की इमोशनल कहानी अब आपके स्क्रीन पर, OTT प्लेटफॉर्म जानें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola