56 करोड़ के कर्ज में डूब गए थे Sunny Deol... सनी विला पर आ गया था नीलामी का नोटिस, सालों बाद बोले- खुश था
सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम
Sunny Deol 56 Crore Debt: सनी देओल ने उस दौर को याद किया जब उनपर 56 करोड़ का कर्ज हो गया था. ‘सनी विला’ के लिए बैंक की ओर से ई-नीलामी का नोटिस भी जारी हो गया था. उस स्थिति में भी एक्टर खुश थे.
Sunny Deol 56 Crore Debt: सनी देओल के करियर को साल 2023 में आई ‘गदर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता से नई रफ्तार मिली. हालांकि इससे पहले एक्टर ने एक लंबा मुश्किल दौर भी देखा है. ‘गदर’ और ‘इंडियन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बावजूद उनके करियर में कई उतार चढ़ाव आए.
Sunny Deol Career Slow Down After Blocbuster: ‘गदर’ और ‘इंडियन’ के बाद भी क्यों धीमा पड़ा करियर?
शुभांकर मिश्रा संग पॉडकास्ट में सनी देओल ने 2001 के दौर को याद किया. उस साल ‘गदर’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हुई थी. फिल्म का मुकाबला आमिर खान की ‘लगान’ से हुआ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 77 करोड़ रुपये कमाए थे. उसी साल ‘इंडियन’ भी रिलीज हुई, जिसने करीब 43 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि ‘लगान’ की कमाई लगभग 34 करोड़ रुपये रही.
View on Instagram
Sunny Deol Was Unable To Find Right Producer: सनी देओल को नहीं मिल रहे थे सही निर्माता
सनी देओल ने कहा, ''गदर’ के साथ मैंने इंडियन भी दी थी, जो उस समय लगान और बाकी फिल्मों से कहीं बड़ी हिट थी. इसने लगान से दो-तीन गुना ज्यादा बिजनेस किया था. गदर ने तो उससे भी ज्यादा कमाई की थी.'' एक्टर ने आगे कहा, “इन फिल्मों के बाद अचानक कॉरपोरेट्स फिल्म इंडस्ट्री में आने लगे और पूरा फॉर्मेट बदलने लगा. इसके बाद मुझे समझ नहीं आया कि मुझे सही टॉपिक और अच्छे निर्माता क्यों नहीं मिल पा रहे थे.''
View on Instagram
Sunny Deol Was Happy Even In Debt: कर्ज में भी खुश थे सनी देओल
लगातार कामयाबी न मिलने का असर सनी देओल के फाइनेंस पर भी पड़ा. खासकर तब जब उन्होंने खुद फिल्मों को डायरेक्टर करना शुरू किया. सनी ने कहा, ''मैं पैसे के लिए हर तरह का काम नहीं कर सकता, लेकिन सच कहूं तो मैं बहुत खुश हूं. जब मैं कर्ज में भी था, तब भी खुश था. मैं अपनी जिंदगी जी रहा था.''
Notice Was Issued Regarding Loan Of Rs 55.99 Crore: 55.99 करोड़ रुपये के कर्ज को लेकर जारी हुआ था नोटिस
2023 में ‘गदर 2’ की शानदार शुरुआत के बाद सनी देओल को मुंबई के जुहू स्थित ‘सनी विला’ के लिए बैंक की ओर से ई-नीलामी का नोटिस जारी हुआ था. बकाया रकम और ब्याज मिलाकर करीब 55.99 करोड़ रुपये की राशि का मामला था. बाद में सनी के रकम चुकाने पर नोटिस वापस ले लिया गया. एक्टर ने कहा, ''जो पैसा मुझे देना था, वो मेरा ही था. मैंने किसी से उधार नहीं लिया था. मेरा किसी और पर कोई पैसा बकाया नहीं था. मुझे बस अपनी ही संपत्ति बेचकर वो रकम चुकानी थी.''
View on Instagram
कैसे सनी देओल कर्ज में डूबते चले गए?
दरअसल सनी ने 2016 की ‘घायल वन्स अगेन’ के लिए कर्ज लिया था. फिल्म में उन्होंने एक्टिंग के साथ निर्देशन और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली थी. कैमरे के पीछे उनका सफर तीन फिल्मों तक रहा. उन्होंने 1999 में ‘दिल्लगी’ का निर्देशन किया. इसके बाद ‘घायल वन्स अगेन’ और 2019 में ‘पल पल दिल के पास’ आई. इन तीनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली, जिसका असर फाइनेंस पर भी पड़ा. उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं पता कि वो क्यों नहीं चली. आज भी बहुत से लोग मेरे पास आकर कहते हैं कि उन्हें ‘दिल्लगी’ पसंद थी, लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकता. मैंने वही किया जो मैं करना चाहता था और अपना पूरा बेस्ट दिया.''
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान को आज भी दोस्त नहीं मानते Sunny Deol? जींस फाड़ने वाली कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले- सिचुएशन बन जाती हैं
ये भी पढ़ें: सकीना को फिर याद आए तारा सिंह, बंटवारा 1947 का किया रिव्यू, इमरान हाशमी की आवारापन 2 को दिया ये कॉम्प्लिमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









