Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- नफरत से जरूरी इंसानियत है

Updated:
विज्ञापन

हेमा मालिनी और बंटवारा 1947 फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

‘बंटवारा 1947’ को लेकर हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया है. फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी कहानी, कलाकारों और निर्देशन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये फिल्म याद दिलाती है कि नफरत और बंटवारे से कहीं ज्यादा जरूरी इंसानियत है.

विज्ञापन

Hema Malini Reviews Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ देखने के बाद अपना रिएक्शन शेयर किया है. दिग्गज अभिनेत्री ने राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ‘शानदार’ बताया और इसकी कहानी में छिपे इंसानियत और आपसी सौहार्द के मैसेज की तारीफ भी की.

Hema Malini Reviews Batwara 1947: हेमा मालिनी ने बंटवारा 1947 का किया रिव्यू

हेमा मालिनी ने ‘बंटवारा 1947’ देखने के बाद एक्स पर इसका रिव्यू शेयर किया. उन्होंने लिखा, ''मैंने ‘बंटवारा 1947’ देखी. फिल्म बेहद शानदार है और इसका मैसेज साफ तौर पर बताता है कि आज देश को किस चीज की जरूरत है. ये फिल्म याद दिलाती है कि नफरत और बंटवारे से कहीं ज्यादा जरूरी इंसानियत, एक-दूसरे का सम्मान और आपसी सौहार्द है. उम्मीद है कि ये खूबसूरत मैसेज लोगों की सोच बदलने और नफरत की जगह प्यार और काइंडनेस को चुनने के लिए इंस्पायर करेगा.''

Hema Malini Praise Star Cast: सनी देओल और बाकी टीम की तारीफ में क्या बोली हेमा मालिनी

फिल्म की स्टारकास्ट की तारीफ करते हुए हेमा मालिनी ने आगे लिखा, ''जकुमार संतोषी का निर्देशन शानदार है. सनी देओल और शबाना आजमी ने बेहतरीन काम किया है.करण देओल और प्रीति जिंटा ने भी अपने किरदारों में अच्छा परफॉर्म किया है. आमिर खान को भी बधाई, जिन्होंने ऐसे समय में एक ऐसी फिल्म बनाई, जिसका संदेश आज की जरूरत है और जो लंबे समय तक याद रहेगी.''

Batwara 1947 Box Office: बंटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बंटवारा 1947 ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से हुआ. फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. शनिवार को इसने 12.65 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि रविवार को मूवी की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई और तीसरे दिन फिल्म ने करीब 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. राजकुमार संतोषी के निर्देशन और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म भारत के विभाजन की बैकग्राउंड पर आधारित है.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office: तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

ये भी पढ़ें: सकीना को फिर याद आए तारा सिंह, बंटवारा 1947 का किया रिव्यू, इमरान हाशमी की आवारापन 2 को दिया ये कॉम्प्लिमेंट


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola