'पूरा देश मेरी बीवी की खूबसूरती से वाकिफ है...” द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पत्नी अदिति राव हैदरी पर बोले सिद्धार्थ

Updated:
विज्ञापन

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी, फोटो - इंस्टाग्राम

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक एपिसोड में सिद्धार्थ से उनकी पत्नी अदिति राव हैदरी की खूबसूरती पर सवाल पूछा गया. सिद्धार्थ ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में जवाब दिया, जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया.

विज्ञापन

कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक मजेदार हिस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस एपिसोड में एक्टर सिद्धार्थ नजर आए. उनके साथ जिमी शेरगिल, दीया मिर्जा, अभय वर्मा और प्राजक्ता कोली भी शो में पहुंचे थे. बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने सिद्धार्थ से उनकी पत्नी अदिति राव हैदरी को लेकर एक सवाल पूछ लिया.

The Great Indian Kapil Show: शो में क्यों पहुंचे थे सितारे?

ये सितारे नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' के प्रमोशन और स्वतंत्रता दिवस की खास खुशी मनाने के लिए शो में आए थे. यहां सभी ने अपने काम के अनुभव शेयर किए और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इसी बीच कपिल शर्मा ने सिद्धार्थ की पर्सनल लाइफ को लेकर मस्ती शुरू कर दी.

Kapil Sharma Teased Sidharth: कपिल ने सिद्धार्थ की खिंचाई की

शो में हंसी-मजाक के दौरान कपिल शर्मा ने सिद्धार्थ से उनकी शादी पर बात की. कपिल ने टांग खींचते हुए पूछा कि इतनी खूबसूरत एक्ट्रेस से शादी करके उन्हें कैसा लग रहा है. कपिल का यह सवाल सुनकर सिद्धार्थ ने बिना शर्माए बेहद प्यार और रोमांटिक अंदाज में जवाब दिया. उनका जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

View on Instagram

Sidharth Said: ‘मेरी बीवी की खूबसूरती से पूरा देश वाकिफ है’

सिद्धार्थ ने मुस्कुराते हुए कहा, “सर, सिर्फ आप ही नहीं, पूरा देश मेरी बीवी की खूबसूरती को जानता है. अदिति राव हैदरी मेरी बीवी हैं और मैं उनका पति हूं.” इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि जब इतनी खूबसूरत पत्नी मिल जाए, तो इंसान के अंदर हिम्मत और बहादुरी अपने आप आ जाती है. सिद्धार्थ की यह बात सुनकर पूरा स्टूडियो तालियों से गूंज उठा.

View on Instagram

Sidharth’s Reply Made Everyone Laugh: सिद्धार्थ की बात सुनकर हंस पड़े सितारे

सिद्धार्थ का यह प्यारा जवाब सुनकर दीया मिर्जा, जिमी शेरगिल और शो में बैठे बाकी लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. सोशल मीडिया पर लोग सिद्धार्थ के इस अंदाज को 'सच्चा प्यार' (A Man in Love) बता रहे हैं. सिद्धार्थ और अदिति की जोड़ी को लोग पहले से ही काफी पसंद करते हैं, ऐसे में सिद्धार्थ का यह मजेदार बयान फैंस का दिल जीत रहा है.

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: खेसारी नहीं तो किसके साथ टॉक्सिक रिलेशन में थीं काजल राघवानी? मिस्ट्री बॉयफ्रेंड के बर्ताव पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान को आज भी दोस्त नहीं मानते Sunny Deol? जींस फाड़ने वाली कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले- सिचुएशन बन जाती हैं


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola