The 50: फराह खान का फेवरेट फाइनलिस्ट कौन? जानिए किसे देंगी अपना वोट
फराह खान और फैसल शेख, फोटो- इंस्टाग्राम
The 50 फिनाले से पहले फराह खान ने बताया कौन है उनका पसंदीदा कंटेस्टेंट. जानिए उन्होंने किसका नाम लिया और कौन है टॉप 4 फाइनलिस्ट्स.
The 50: रियलिटी गेम शो ‘द 50’ इस हफ्ते अपने फिनाले के लिए तैयार है. टॉप 4 फाइनलिस्ट में शिव ठाकरे, रजत दलाल, फैसल शेख (मिस्टर फैसू) और इमोर्टल काकाशामिल हैं. इस हफ्ते का फिनाले दर्शकों के लिए रोमांचक होने वाला है, क्योंकि हर कंटेस्टेंट ने पूरे सीजन में अपने टास्क और स्ट्रैटेजी के दम पर अपनी पहचान बनाई है.
इस बीच फराह खान ने रिवील किया है कि वह शो में किस कंटेस्टेंट को वोट देंगी और क्यों. आइए जानते हैं.
फराह खान ने किया किसे सपोर्ट?
फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपने YouTube चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैसल शेख (मिस्टर फैसू) के घर जाकर उनके गेम की तारीफ की. फराह ने बताया कि पूरे सीजन में फैसल ने प्यार, तमीज और स्मार्ट प्ले के साथ गेम खेला और इस वजह से उनका वोट भी फैसल के लिए है. फराह ने फैसु की मां से भी मुलाकात की और उनकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि फैसु का बर्ताव बहुत अच्छा है और वह एक नेक दिल इंसान हैं; ये वो खूबियां हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं.
उन्होंने खुलासा किया कि फिनाले की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक विनर का नाम सार्वजनिक नहीं हुआ है.
फैसल शेख का सफर और सोशल मीडिया फॉलोइंग
फैसल शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक बनकर उभरे हैं. मुश्किल टास्क और स्ट्रैटेजिक गेम के बावजूद फैसल ने साथी कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखे, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती रही. उनके शांत और स्मार्ट अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा और उन्हें इस सीजन का सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट बना दिया.
OTT स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
अगर आप भी ‘The 50’ फिनाले देखना चाहते हैं, तो यह शो JioHotstar और Colors TV पर उपलब्ध है. फिनाले का रोमांच और टॉप 4 कंटेस्टेंट्स की जंग आप घर बैठे देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 4 मिनट की यह तेलुगू कॉमेडी-ड्रामा, तीन दिन पहले Netflix पर रिलीज हुई और अब टॉप ट्रेंडिंग में बनी नंबर 2
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









