तुला हेल्थ राशिफल 17 मार्च 2026: क्या आज सेहत सामान्य रहेगी या मानसिक तनाव बढ़ सकता है?

Updated at : 17 Mar 2026 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Tula Rashifal

आज 17 मार्च 2026 का तुला राशिफल

Tula Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Tula Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है. पंचम भाव का चंद्रमा और बुध आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि करेंगे. मीन के शुक्र आपके छठे भाव में होकर विरोधियों को शांत करेंगे. आज आपकी रुकी हुई योजनाएं अचानक गति पकड़ेंगी.

करियर-बिजनेस: व्यापार में नए प्रयोग करना आज लाभकारी सिद्ध होगा. आज आपको आय के नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की अच्छी खबर मिल सकती है. आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज आपको कार्यक्षेत्र में सबसे आगे रखेगी.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा. आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता और सहयोग बना रहेगा. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आप खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे. आज पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. सुबह की सैर और योग आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को और भी बेहतर बनाएंगे. पर्याप्त नींद लेना आपके तनाव को दूर कर देगा.

सावधानी: मनोरंजन और शौक पर अत्यधिक धन खर्च करने से बचें, बजट का ध्यान रखें.

उपाय: आज मासिक शिवरात्री व्रत है. आज भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola