Sikandar Advance Booking: ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के लिए तैयार सिकंदर, बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका

Updated:
विज्ञापन
Box Office Collection day 18

Box Office Collection day 18

Sikandar Advance Booking: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर 30 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइये जानते हैं इसने अब तक कितने टिकट बेचे है.

विज्ञापन

Sikandar Advance Booking: सलमान खान की सिकंदर इस ईद यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. मसाला एंटरटेनर की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. अगर फिल्म के टिकट की बात करें तो मेट्रो सिटी में 2000 रुपये प्राइज है. वहीं कुछ सिंगल स्क्रीन थिएटरों में रिक्लाइनर सीटों की कीमत 700 रुपये तक है.

सिकंदर ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

सिकंदर की एडवांस टिकटों की बिक्री 25 मार्च से शुरू हो गई थी. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान की फिल्म अपनी प्री-सेल्स बिजनेस के साथ 10 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है. मूवी ने कुल 136611 टिकटें बेची है. इसकी पहले दिन की एडवांस सिंगल बुकिंग कुल 3.98 करोड़ रुपये है. यह संख्या ब्लॉक की गई सीटों के बिना है.

किन शहरों में ज्यादा बिके टिकट

सिकंदर ने पहले ही ब्लॉक की गई सीटों के साथ लगभग 9.31 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. दिल्ली एनसीआर और मुंबई जैसे शहरों में मूवी का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है. एनसीआर में इसने करीब 1.49 करोड़ रुपये कमाए हैं और मुंबई में, ब्लॉक की गई सीटों के साथ इसने करीब 1.11 करोड़ रुपये कमाए हैं.

सिकंदर के बारे में

सिकंदर साजिद नाडियाडवाला की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक है, जिसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है. सलमान खान के अलावा, फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं. इस बीच, सिकंदर में एस. थिरुनावुकारसु की ओर से शानदार सिनेमैटोग्राफी की गई है, जबकि विवेक हर्षन ने संपादन का काम संभाला है. प्रीतम ने साउंडट्रैक तैयार किया है, जिसमें समीर के बोल हैं, जबकि बैकग्राउंड स्कोर प्रशंसित दक्षिण भारतीय संगीतकार संतोष नारायणन की ओर से तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें- Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर के बाद जाट तो…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola