Meri Zindagi Hai Tu Episode 32: आखिरकार लौटा हानिया आमिर-बिलाल अब्बास का ड्रामा, जानिए भारत में कहां देखें
मेरी जिंदगी है तू का एपिसोड 32 आउट, फोटो- इंस्टाग्राम
Meri Zindagi Hai Tu Episode 32: पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ का एपिसोड 32 रिलीज हो गया है. जानिए शो का नया शेड्यूल क्या है और भारत में इसे ऑनलाइन कहां देखा जा सकता है.
Meri Zindagi Hai Tu Episode 32: काफी दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ बंद हो गया है या फिर इसके एपिसोड आने बंद हो गए हैं. इन अटकलों के बीच अब शो का एपिसोड 32 रिलीज कर दिया गया है. इस नए एपिसोड में कामयार और आयरा की कहानी में एक नया मोड़ देखने को मिलता है, जो दर्शकों को आगे आने वाले एपिसोड्स के लिए और एक्साइटेड कर रहा है. ऐसे में आइए बताते हैं कि भारत में इसे कहां देखा जा सकता है.
भारत में ‘मेरी जिंदगी है तू’ एपिसोड 32 कहां देखें?
‘मेरी जिंदगी है तू’ का नया एपिसोड ARY Digital के आधिकारिक YouTube चैनल पर शनिवार को डिजिटल प्रीमियर होता है. हालांकि, भारत में यह चैनल सीधे नहीं देखा जा सकता. ऐसे में यह एपिसोड कुछ ही घंटों बाद दूसरे पाकिस्तानी ड्रामा YouTube चैनलों पर अपलोड कर दिया जाता है.
इसके अलावा, कई बार यही एपिसोड डेलीमोशन जैसे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो जाता है, जहां भारतीय दर्शक इसे आसानी से देख सकते हैं.
बैन की अफवाहों पर भी लगी रोक
पिछले हफ्ते जब बुधवार को शो का नया एपिसोड नहीं आया, तो सोशल मीडिया पर इसके बैन होने की अफवाहें फैलने लगीं. यह खबर भारत और पाकिस्तान दोनों जगह ट्रेंड करने लगी थी.
हालांकि, मेकर्स ने बाद में साफ किया कि शो पर कोई बैन नहीं लगा है. दरअसल, इसके शेड्यूल में बदलाव किया गया है. पहले यह शो हर बुधवार और शनिवार को टेलीकास्ट होता था, लेकिन अब दर्शकों को इसका नया एपिसोड सिर्फ शनिवार को देखने को मिलेगा.
फिनाले की ओर बढ़ रहा है ड्रामा
अब तक इस ड्रामा के 31 एपिसोड आ चुके हैं और कहानी धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रही है. अगर एपिसोड पहले की तरह हफ्ते में दो बार आते रहते, तो संभावना थी कि इसका आखिरी एपिसोड रमजान के दौरान ही टेलीकास्ट हो जाता. इसी वजह से मेकर्स ने एपिसोड्स के बीच थोड़ा अंतर रखने का फैसला किया है, ताकि शो का फिनाले रमजान के बाद बेहतर समय पर दिखाया जा सके.
इससे पहले पाकिस्तानी ड्रामा ‘ऐ इश्क जुनून’ का फिनाले रमजान के लेट-नाइट स्लॉट में आया था, जिसकी वजह से उसकी रेटिंग में गिरावट देखी गई थी.
यह भी पढ़ें: Meri Zindagi Hai Tu बैन हुआ या नहीं? अफवाहों पर मेकर्स का रिएक्शन आया सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










