Anupama: लीप के बाद गोवा में ‘अनु की रसोई’ खोलेगी अनु, नई शुरुआत की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: टीवी शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रांशी को मंदिर ले जाने को लेकर परिवार में तनाव बढ़ जाता है. प्रार्थना जिद पर अड़ जाती है, जबकि वसुंधरा इसके खिलाफ होती है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु ये सोचकर भावुक हो जाती है कि कहीं राही की किस्मत भी उसकी तरह न हो जाए. उसे अपने पुराने दर्द याद आ जाते हैं और वह काव्या और माया को याद करती है. लीला उसे समझाती है कि वह खुद को दोषी न माने. अनु को लगता है कि राही ने प्रेरणा को मौका देकर गलती की है. वह काफी परेशान हो जाती है. लीला कहती है कि अगर कोई राही को गलत फैसला लेने से रोक सकता है तो वह सिर्फ अनुपमा ही है. इसके बाद अनुपमा तय करती है कि बच्चे की पूजा के बाद वह मोटी बा को सारी सच्चाई बता देगी.

विज्ञापन

परिवार में बच्चे के जश्न की तैयारी

दूसरी तरफ प्रेम, राही से माफी मांगता है. राही भी अपनी गलती मानते हुए कहती है कि शायद वह उनके रिश्ते में भरोसा नहीं बना पाई, इसलिए प्रेम को सच्चाई छिपानी पड़ी. वह यह भी कहती है कि प्रेरणा काम के प्रति ईमानदार है और वह प्रेम के करियर में मदद कर सकती है. इधर शाह परिवार में बच्चे के स्वागत को लेकर तैयारियां चल रही हैं. तोशू पूछता है कि कोठारी परिवार के लिए इतने सारे तोहफे क्यों पैक किए जा रहे हैं. लीला और हसमुख बताते हैं कि बच्चे के जन्म के छह दिन बाद उसकी किस्मत लिखी जाती है, इसलिए यह रस्म खास मानी जाती है.

गोवा में अनुपमा खोलेगी अनु की रसोई

अनुपमा बच्ची का नाम प्रांशी रखती है. इसी बीच प्रार्थना और अंश फैसला करते हैं कि वे प्रांशी को मंदिर लेकर जाएंगे. हालांकि वसुंधरा इसके खिलाफ होती है और चाहती है कि पहले घर में पूजा हो. कुछ देर बाद अनुपमा वहां पहुंचती है और वसुंधरा का साथ देती है. लेकिन जब माहौल बिगड़ने लगता है तो वह प्रार्थना और अंश के साथ जाने का फैसला करती है. वसुंधरा चिंता में पड़ जाती है और सबकी कलाई में काला धागा बांध देती है. रास्ते में उन्हें पता चलता है कि अंश की गाड़ी पंचर हो गई है, इसलिए प्रार्थना पैदल मंदिर जाने का फैसला करती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु गोवा में अनु की रसोई शुरू करने का फैसला करती है. वहां एक टूरिस्ट उसका मजाक उड़ाता है और पूछता है कि क्या बीच पर लोग ढोकला खाएंगे.

यह भी पढ़ें लीप से पहले प्रार्थना की ऐसे होगी मौत, इस शख्स ने बदली अनुपमा की किस्मत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola