क्या आज चोरी हो जाएंगे बुमराह के जूते?

जसप्रीत बुमराह
Jasprit Bumrah: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर एक खबर वायरल है. सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या आज बुमराह के जूते चोरी हो जाएंगे. यह चर्चा पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम के एक पुराने बयान के बाद शुरू हुई है.
Highlights
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला आज 8 मार्च को खेला जाना है. इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर सभी की निगाह रहेगी. लेकिन मैच से ठीक पहले बुमराह को लेकर सोशल मीडिया पर एक अजीब चर्चा शुरू हो गई है. फैंस लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या आज खिताबी मुकाबले से पहले बुमराह के जूते चोरी हो जाएंगे. आइए आपको इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई और इसके पीछे के असली फैक्ट्स बताते हैं.
वसीम अकरम का पुराना वीडियो हुआ वायरल
यह पूरा मामला पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम के एक पुराने बयान से जुडा है. साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान अकरम ने ए स्पोर्ट्स चैनल पर बातचीत करते हुए बुमराह के बारे में एक मजेदार बात कही थी. अब आज न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच से पहले अकरम का वही वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसी वीडियो को शेयर करते हुए बुमराह के जूते चोरी होने वाली बात कही जा रही है.
बुमराह को रोकने का बताया था ये इलाज
वायरल वीडियो में बातचीत के दौरान वसीम अकरम से पूछा गया था कि आखिर विरोधी टीमें जसप्रीत बुमराह को कैसे रोक सकती हैं और इसके लिए क्या रणनीति अपनानी चाहिए. इसके जवाब में अकरम ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि बुमराह को रोकने का इस वक्त सिर्फ एक ही इलाज बचा है. विरोधी टीमों को चाहिए कि वे बुमराह के जूते चोरी कर लें. अकरम का यह बयान भले ही एक मजाक था, लेकिन यह भारतीय गेंदबाज की काबिलियत का बहुत बडा सम्मान था.
वसीम अकरम ने की थी जमकर तारीफ
जूते चोरी करने की बात कहने के साथ ही अकरम ने बुमराह की जमकर तारीफ भी की थी. अकरम ने माना था कि नई गेंद से बुमराह का कंट्रोल खुद उनसे भी ज्यादा अच्छा है. बातचीत के दौरान शो के एंकर ने जब कहा कि बुमराह नई गेंद और डेथ ओवर दोनों में कमाल करते हैं, तो अकरम ने पूरी सहमति जताई. उन्होंने कहा कि आज के समय में बुमराह जिस बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं, उसे देखकर कोई भी दिग्गज खिलाडी उनके बारे में ऐसी ही बात कहेगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह का प्रदर्शन
इस टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन बहुत ही असरदार रहा है. उन्होंने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम कुल 10 विकेट दर्ज हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट महज 6.62 और गेंदबाजी औसत 15.90 का रहा है. खास बात यह है कि पावरप्ले के दौरान ही उन्होंने पांच विकेट अपने नाम किए हैं. आज के फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम और फैंस को बुमराह से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है.
ये भी पढ़ें-
कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, ईशान किशन के फैंस बोले- यही तो हमारी भाभी है
बुमराह बनाम एलन-सीफर्ट: क्या जस्सी रोक पाएंगे कीवी ओपनर्स का तूफान
फाइनल में दिखेगा माही वे! टीम इंडिया को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचे कैप्टन कूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




