Dhurandhar 2 से पहले देखें ये जबरदस्त स्पाई थ्रिलर फिल्में, OTT पर मिलेंगे एक्शन और सस्पेंस के धमाकेदार डोज

धुरंधर 2 से पहले देखने लायक फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले अगर आपको स्पाई थ्रिलर पसंद हैं, तो OTT पर मौजूद इन जबरदस्त फिल्मों को जरूर देखें. जानिए किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं.
Movies To Watch Before Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है और अब बस 11 दिन बाकी हैं. अगर आपको स्पाई थ्रिलर, सीक्रेट मिशन और हाई-ऑक्टेन एक्शन वाली कहानियां पसंद हैं, तो इस इंतजार के दौरान आप OTT प्लेटफॉर्म पर कई ऐसी फिल्में देख सकते हैं, जिनमें जासूसों की खतरनाक जिंदगी, रोमांचक मिशन और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है.
आइए जानते हैं ऐसी कुछ फिल्में, जिन्हें आप ‘धुरंधर 2’ से पहले जरूर देख सकते हैं.
Mission: Impossible – Fallout (Netflix / Amazon Prime Video)
टॉम क्रूज की यह फिल्म हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय स्पाई फ्रेंचाइज में से एक है. ‘मिशन: इम्पॉसिबल फॉलआउट’ में एजेंट ईथन हंट एक खतरनाक मिशन पर निकलता है, जहां दुनिया को बड़े खतरे से बचाना उसका मकसद होता है.
फिल्म में जबरदस्त स्टंट, हाई-स्पीड चेज और सस्पेंस देखने को मिलता है, जो इसे एक शानदार स्पाई थ्रिलर बनाता है.
Atomic Blonde (Amazon Prime Video)
यह फिल्म एक अंडरकवर एजेंट की कहानी है, जो बर्लिन में एक खतरनाक मिशन को अंजाम देने जाती है. फिल्म में चार्लीज थेरॉन ने एक दमदार स्पाई का किरदार निभाया है.
फिल्म में इंटेंस फाइट सीन्स और रहस्यमय मिशन इसे स्पाई थ्रिलर फैंस के लिए खास बनाते हैं.
The Gray Man (Netflix)
यह फिल्म एक सीक्रेट CIA एजेंट की कहानी है, जिसे एक मिशन के दौरान ऐसी जानकारी मिल जाती है जो उसकी जान के लिए खतरा बन जाती है. इसके बाद वह पूरी दुनिया में पीछा करने वाले दुश्मनों से बचता है.
फिल्म में रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस की शानदार परफॉर्मेंस के साथ हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलता है.
Body of Lies (Amazon Prime Video)
यह फिल्म मिडल-ईस्ट में चल रहे एक खतरनाक मिशन की कहानी दिखाती है. इसमें एक CIA एजेंट आतंकवादी नेटवर्क को पकड़ने की कोशिश करता है.
फिल्म में रियलिस्टिक जासूसी, सस्पेंस और स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स देखने को मिलते हैं, जो इसे क्लासिक स्पाई थ्रिलर बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: Meri Zindagi Hai Tu Episode 32: आखिरकार लौटा हानिया आमिर-बिलाल अब्बास का ड्रामा, जानिए भारत में कहां देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










