ePaper

CA इंटर का रिजल्ट जारी, कन्हैया को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

Updated at : 08 Mar 2026 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
CA Inter Result 2026

CA इंटर रिजल्ट की सांकेतिक फोटो (Canva)

ICAI CA Inter Result 2026 OUT: सीए इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में हरियाणा के एलेनाबाद के रहने वाले कन्हैया लाल ने टॉप किया है.

विज्ञापन

ICAI CA Inter Result 2026 OUT: CA इंटरमीडिएट जनवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. रिजल्ट आते ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है, जिसमें हरियाणा के एलेनाबाद के रहने वाले कन्हैया लाल ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर सबको चौंका दिया है. सीए इंटर का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- icai.org पर जाना होगा.

ICAI CA Inter Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले Institute of Chartered Accountants of India की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर CA Intermediate Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा.
  • डिटेल्स सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसके बाद आप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और चाहें तो उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

CA Inter Toppers: किसने किया टॉप?

CA इंटर जनवरी 2026 परीक्षा में पहला स्थान कन्हैया लाल ने हासिल किया है. वह हरियाणा के एलेनाबाद के रहने वाले हैं. उन्होंने 600 में से 508 अंक प्राप्त किए हैं. उनके कुल प्रतिशत 84.67 रहे, जिसके साथ वह पूरे देश में पहले स्थान पर रहे.

दूसरे स्थान पर फातिमा शेहजा के रही हैं. वह केरल के पेरिंथलमन्ना शहर की रहने वाली हैं. उन्होंने 600 में से 504 अंक हासिल किए हैं. उनके कुल प्रतिशत 84.00 रहे और इसी के साथ उन्होंने ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की.

तीसरे स्थान पर वान्या बंसल का नाम है. वह हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली हैं. वान्या ने 600 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं. उनके कुल प्रतिशत 83.00 रहे, जिसके साथ उन्होंने ऑल इंडिया थर्ड रैंक हासिल की.

यह भी पढ़ें: 4 बार UPSC इंटरव्यू में फेल, 5वें प्रयास में साक्षी को मिला AIR 37

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola