4 बार UPSC इंटरव्यू में फेल, 5वें प्रयास में साक्षी को मिला AIR 37

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
Sakshi Jain UPSC Topper

Sakshi Jain UPSC Topper (Social Media)

Sakshi Jain UPSC Topper: यूपीएससी 2025 का रिजल्ट आ चुका है. राजस्थान के टोंक जिले की रहने वाली साक्षी जैन ने ऑल इंडिया रैंक 37 हासिल किया है. 4 बार इंटरव्यू में असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. अपने 5वें प्रयास में यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर लिया.

विज्ञापन

Sakshi Jain UPSC Topper: देश की सबसे पॉपुलर और फेमस एग्जाम्स में गिनी जाने वाली UPSC सिविल सर्विस की परीक्षा में सफलता हासिल करना लाखों युवाओं का सपना होता है. इस कठिन सफर में केवल वही कैंडिडेट्स आगे बढ़ पाते हैं जो धैर्य, अनुशासन और लगातार मेहनत को अपना साथी बनाते हैं. ऐसी ही एक प्रेरणादायक मिसाल हैं साक्षी जैन, जिन्होंने UPSC 2025 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 37 हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया है.

उनकी इस सफलता से यह स्पष्ट हो गया है कि अगर तैयारी सही दिशा में हो, तो बड़ी से बड़ी परीक्षा भी जीती जा सकती है. आइए साक्षी जैन (Sakshi Jain UPSC Topper) की जर्नी को करीब से जानते हैं. 

Sakshi Jain UPSC Topper: कहां की रहने वाली है साक्षी जैन? 

साक्षी जैन राजस्थान के टोंक जिले की रहने वाली है. साक्षी के पिता चेतन कुमार जैन टोंक में स्थित DIET इंस्टीट्यूट में लाइब्रेरियन के पोस्ट पर कार्यरत है और उनकी माता अंजना जैन एक हाउसवाइफ है. 2018 में चार्टर्ड अकाउंटेंड (CA) बनने के बाद साक्षी जैन सिविल सर्विस में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था. इसके बाद उन्होंने पूरी लगन के साथ UPSC की तैयारी शुरू कर दी. 

कई प्रयासों के बाद मिली सफलता 

यूपीएससी जैसे हार्ड एग्जाम में सफलता एक बार मिलना आसान नही होता है. साक्षी जैन (Sakshi Jain UPSC Topper) को भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने UPSC की तैयारी के समय कई बार परीक्षा दी. 2021 से लगातार तैयारी और मेहनत कर रही थी.

चार बार इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी फाइनल सिलेक्शन लिस्ट में जगह नहीं बना पाई. लेकिन हार नहीं मानी और यूपीएससी 2025 में AIR 37 हासिल किया. परिवार ने हमेशा उन्हें पढ़ाई और लक्ष्य हासिल करने के लिए मोटिवेट करते रहते थे. 

यह भी पढ़ें: बिहार के यशस्वी राजवर्धन ने हासिल की AIR 11, पिता से मिली प्रेरणा

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola