बिहार के यशस्वी राजवर्धन ने हासिल की AIR 11, पिता से मिली प्रेरणा

Yashaswi Raj Vardhan UPSC Success Story (Social Media)
Yashaswi Raj Vardhan UPSC Success Story: यशस्वी राज वर्धन की सफलता लाखों युवाओं के लिए एक मोटिवेशन है, जो सिविल सर्विस में जाने का सपना देखते हैं. इन्होंने UPSC 2025 एग्जाम में AIR 11 लाकर पूरे देश और अपने परिवार का नाम रौशन किया है.
Yashaswi Raj Vardhan UPSC Success Story: जब सपना बड़ा हो और उसे पाने का जुनून दिल में हो, तो कठिन से कठिन रास्ता भी आसान लगने लगता है. सिविल सर्विस में जाने का सपना देखने वाले कई युवाओं के लिए यशस्वी राजवर्धन की सफलता एक प्रेरणा बनकर सामने आई है. उन्होंने UPSC 2025 में 11वीं रैंक हासिल किया है. उन्होंने यह साबित कर दिया कि सही रणनीति और लगातार मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. बिहार के यशस्वी राजवर्धन की इस सफलता से आज उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा बिहार को गर्व होने का मौका दिया है. आइए इनकी सफलता (Yashaswi Raj Vardhan UPSC Success Story) के बारे में जानते हैं.
कहां के रहने वाले हैं यशस्वी राजवर्धन?
यशस्वी राज वर्धन बिहार के सारण जिले के रहने वाले एक प्रतिभाशाली युवा हैं, जिन्होंने UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 11वीं रैंक हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें देश के सफल कैंडिडेट्स की लिस्ट में शामिल कर दिया.
शिक्षा
Yashaswi Raj Vardhan पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे हैं. यशस्वी राज वर्धन ने अपनी स्कूलिंग पटना से की है. इसके बाद 2021 में उन्होंने दिल्ली कॉलेज ओग इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही उनकी रुचि एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस की ओर बढ़ने लगा था.
कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर की UPSC की तैयारी
ग्रेजुएशन पूरे होने के 2 दिन बाद ही उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी में जॉब जॉइन कर ली थी. लगभग यशस्वी ने 3 साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया. बाद में उन्हें लगा कि अगर डेडीकेटेड होकर पढ़ाई की जाएम तो यूपीएससी एग्जाम पास किया जा सकता है. 2024 में यशस्वी राज वर्धन ने तैयारी शुरू कर दी. और 2025 के UPSC एग्जाम में AIR 11 हासिल किया.
Yashaswi Raj Vardhan UPSC Success Story: पिता से मिली प्रेरणा
यशस्वी एक ऐसे परिवार से आते हैं, जहां एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस से जुड़ाव काफी पहले से रहा है. यशस्वी राज वर्धन के पिता रजनीश कुमार पहले से ही बिहार कैडर के IAS ऑफिसर हैं. बचपन से ही उन्होंने अपने पिता को काम करते हुए देखा, जिससे उन्हें भी देश की सेवा करने की प्रेरणा मिली. इसी मोटिवेशन से यशस्वी राज वर्धन को UPSC की राह चुनने में मदद मिली.
यह भी पढ़ें: IPS बनकर भी नहीं रुकीं जिनिया, UPSC 2025 में AIR 6 लाकर छा गईं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




