ये रिश्ता क्या कहलाता है: कावेरी का होगा एक्सीडेंट, अभीरा को आखिरी इच्छा बताएंगी दादी सा
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
ये रिश्ता क्या कहलाता है: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कावेरी का एक्सीडेंट होता है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. दूसरी तरफ मायरा और मुक्ति हॉस्टल से भाग जाते हैं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान की तबीयत ठीक नहीं होती. उसे मेहर कॉल करती है, लेकिन अरमान फोन उठाने से बचता है. जब मेहर उससे सवाल करती है तो अरमान साफ कह देता है कि वह फिलहाल किसी से बात नहीं करना चाहता. मेहर उसे याद दिलाती है कि दोनों की एक जरूरी मीटिंग है, लेकिन अरमान कहता है कि वह इस समय काम से ब्रेक लेना चाहता है.
घर से गायब हुई कावेरी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस से कावेरी गायब हो जाती है. काजल कहती है कि उनके बारे में कुछ बता नहीं चल रहा है. यह सुनकर माधव उन्हें ढूंढने निकल पड़ता है. इस दौरान काजल, विद्या को दोष देती है और कहती है कि उसके कठोर शब्दों की वजह से ही कावेरी घर छोड़कर गई होंगी. परिवार में बढ़ती बहस को देखकर अरमान सभी को शांत रहने के लिए कहता है. अरमान कहता है कि सबसे पहले कावेरी को खोजना जरूरी है.
अस्पताल में भर्ती हुई कावेरी
कुछ समय बाद खबर मिलती है कि कावेरी का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह बात सुनकर अभीरा तुरंत अस्पताल पहुंच जाती है. वहां उसे पता चलता है कि कावेरी अपनी बीपी की दवा लेना भूल गई थी, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई. इस बीच अरमान को जानकारी मिलती है कि कावेरी अस्पताल में हैं.दूसरी तरफ मायरा को जब कावेरी की हालत के बारे में पता चलता है तो वह उनसे मिलने का फैसला करती है हॉस्टल से बाहर जाने के लिए वह मुक्ति के साथ एक योजना बनाती है और किसी तरह अस्पताल पहुंच जाती है. अस्पताल में कावेरी, अभीरा से अपनी आखिरी इच्छा बताती है. वह चाहती हैं कि अभीरा फिर से घर लौट आए और परिवार के साथ रहे. कावेरी की यह इच्छा सुनकर अभीरा भावुक हो जाती है, लेकिन उसे यह भी पता है कि अरमान और परिवार के बाकी लोग उसके फैसले को आसानी से स्वीकार नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें– ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान-अभीरा की शादी रुकी, कावेरी ने बीच में आकर मचाया हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










