गर्मियों में गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए लगाएं ये फूलों की बेल, रानी अंशु ने बताया

flowering vine (AI Image)
गर्मियों के मौसम में अपने गार्डन को और भी रंगीन बनाने के लिए आप फूलों वाली बेल लगा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूलों वाली बेल के बारे में जिन्हें आप आसानी से लगा सकते हैं.
हर इंसान की चाहत होती है कि घर खूबसूरत दिखे. घर में हरा-भरा गार्डन घर की सुंदरता बढ़ाता है. खूबसूरत गार्डन सिर्फ घर की शोभा ही नहीं बढ़ाता, बल्कि मन को शांति भी देता है. सुबह या शाम के वक्त में गार्डन में बैठकर समय बिताने में बहुत अच्छा लगता है. कई लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है और कम जगह में भी वे छोटा सा गार्डन छत या बालकनी में तैयार कर लेते हैं जहां सुबह-सुबह या शाम के समय कुछ पल प्रकृति के बीच बिता सकें. अगर आपको भी गार्डनिंग का शौक है तो आप भी ऐसे फूलों और पौधों की तलाश में रहते होंगे जिससे गार्डन और भी सुंदर दिखे. अगर आप मार्च में फूलों की बेल लगाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप तीन तरह के फूलों की बेल के बारे में जान सकते हैं. इस बारे में जानकारी कंटेंट क्रिएटर रानी अंशु ने इंस्टाग्राम अकाउंट @myplantsmygarden पर शेयर किया है.
मॉर्निंग ग्लोरी लगाएं (Morning Glory)
मॉर्निंग ग्लोरी एक बेहद खूबसूरत फूल है. ये अलग-अलग रंगों में आता है और इसे केयर की भी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है. ये नीला, गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंगों में आता है. इनका आकार घुमावदार होता है जो दिखने में बहुत सुंदर लगता है.
साइप्रस वाइन लगाएं (Cypress vine)
आप खूबसूरत साइप्रस वाइन को लगा सकते हैं. इसे गणेश बेल भी कहा जाता है. इसकी छोटी पत्तियां और फूल देखने में खूबसूरत लगते हैं.
अपराजिता लगाएं (Aprajita)
आप अपराजिता को भी गार्डन में लगा सकते हैं. इसमें भी अलग-अलग तरह के कलर आते हैं. अपराजिता में सिंगल और डबल पेटल के फूल आते हैं.
यह भी पढ़ें: Arbi Plant Gardening Tips: गार्डन को हरा-भरा बनाएं, गमले में उगाएं अरबी का पौधा
यह भी पढ़ें: Best Herbs Plant For Gardening: गार्डन में लगाएं ये पौधे, हरियाली के साथ हेल्थ के लिए है फायदेमंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










