ePaper

सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़े सोशल मीडिया पर इसलिए कोई पोस्ट नहीं करतीं शहनाज गिल, जानें क्यों

Updated at : 04 Sep 2022 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़े सोशल मीडिया पर इसलिए कोई पोस्ट नहीं करतीं शहनाज गिल, जानें क्यों

सोशल मीडिया पर शहनाज की चुप्पी ने कई लोगों को ट्रोल करने का मौका दे दिया. जहां उनके प्रशंसकों ने उन पर भरोसा किया, वहीं हर कोई जानना चाहता है कि शहनाज ने अपने पसंदीदा शख्स की पुण्यतिथि पर कुछ शेयर क्यों नहीं किया.

विज्ञापन
undefined

फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की पुण्यतिथि पर क्या साझा करेंगी. दोनों ने एक खास रिश्ता साझा किया था. 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन के बाद शहनाज खुद को संभाल नहीं पा रही थी. वह उस दर्द से खुद को निकालने की पूरी कोशिश कर रही है.

undefined

सोशल मीडिया पर शहनाज की चुप्पी ने कई लोगों को ट्रोल करने का मौका दे दिया. जहां उनके प्रशंसकों ने उन पर भरोसा किया, वहीं हर कोई जानना चाहता है कि शहनाज ने अपने पसंदीदा शख्स की पुण्यतिथि पर कुछ शेयर क्यों नहीं किया. लेकिन ऐसा लग रहा है कि शहनाज अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना चाहती हैं और दिवंगत अभिनेता के लिए अपनी भावनाओं को किसी को नहीं दिखाना चाहती हैं.

undefined

शहनाज गिल के एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला से संबंधित कुछ भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कभी भी पोस्ट नहीं करेगी. शहनाज ने अपना श्रद्धांजलि गीत पोस्ट किया था, जो अभिनेता के निधन उनका आखिरी पोस्ट था. शहनाज ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि सिद्धार्थ बेहद प्राइवेट इंसान थे और वह हमेशा से अपनी जिंदगी को ऐसे ही रखना चाहते थे.

undefined

सूत्र ने यह भी साझा किया कि शहनाज ने सिद्धार्थ की पुण्यतिथि पर खुद को सामान्य दिखाया. उन्होंने खुद को मजबूत रखने की कोशिश की. उन्होंने मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने का फैसला किया. एक्ट्रेस ने फैसला लिया है कि वह पर्सनल नहीं बल्कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए जानी जाये.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल, सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में नजर आयेगी. हाल ही में उनकी नयी फिल्म का ऐलान हुआ था जिसमें वो आनेवाली फिल्म में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही संग नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola