ePaper

Shehnaaz Gill के इंस्टाग्राम पर हुए 7.6 मिलियन फॉलोवर्स, फैंस ने कहा Sidharth Shukla के साथ एक फिल्म तो . . .

Updated at : 22 May 2021 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
Shehnaaz Gill के इंस्टाग्राम पर हुए  7.6 मिलियन फॉलोवर्स, फैंस ने कहा Sidharth Shukla के साथ एक फिल्म तो . . .

Shehnaaz Gill's 7.6 million followers on Instagram: बिग बॉस फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया की जान बनी रहती हैं, आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करती नजर आती हैं. शहनाज के इंस्टाग्राम पर 7.6 मिलियन यानी कि कुल 76 लाख से अधिक फॉलोवर्स हो गए हैं. ऐसे में अब खुशी के मारे अदाकारा फूली नहीं समा रहीं हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया की जान बनी रहती हैं, आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करती नजर आती हैं. शहनाज के इंस्टाग्राम पर 7.6 मिलियन यानी कि कुल 76 लाख से अधिक फॉलोवर्स हो गए हैं. ऐसे में अब खुशी के मारे अदाकारा फूली नहीं समा रहीं हैं. अपनी खुशी जाहिर करने के लिए शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने फैंस के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव भी किया था. इसमें वे फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं.

https://www.instagram.com/p/CPGN5j0s3FQ/

पाकिस्तान में भी हैं शहनाज के चाहने वाले

बिग बॉस 13 से चर्चा में आई शहनाज गिल पंजाब की रहने वाली हैं. बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस ने सिडनाज SidNaaz नाम दिया है. आपको बता दें कि बीते हफ्ते इस हैशटैग पर इंस्टा पर 50 लाख से अधिक पोस्ट हो चुके हैं। वैसे आज के समय में शहनाज गिल के फैंस केवल भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी हैं. शहनाज के पाकिस्तानी फैंस ने उनके लिए कमेंट में प्यार भेजा है.

https://www.instagram.com/p/CO7a0DJMAIv/

लाइव सेशन में शहनाज ने फैंस के सवालों का दिया जवाब

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर लाइव सेशन को ऑरगनाइज किया था, इसके दौरान एक फैन ने उनसे कहा, “सिड और तुम दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हो’. यह सुनकर शहनाज मुस्कुराने लगीं. उसके बाद उन्होंने कहा, “धन्यवाद”. वहीं जब एक फैन ने उन्हें सिद्धार्थ के साथ एक फिल्म करने के लिए कहा, तो शहनाज ने जवाब दिया, ”किसी डायरेक्टर को अच्छा लगेगा तो हम मूवी करेंगे.” लाइव सेशन के दौरान एक्ट्रेस ने सभी फैंस से सिद्धार्थ शुक्ला की आगामी वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ को सपोर्ट करने के लिए कहा.

https://www.instagram.com/p/CPF5q3ChNbP/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9081e5fa-965b-484f-9b1f-edc30db69212

Shehnaz Gill ने एक साल में ही किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

बिग बॉस 13 में नज़र आईं शहनाज गिल को आजकल देखकर पहचान पाना भी मुश्किल हो जाता है. क्योंकि उनके लुक से लेकर उनका स्टाइल तक काफी बदल चुका है. शहनाज कई वीडियो सॉन्ग का हिस्सा बन चुकी हैं लेकिन अपने काम से ज्यादा अगर वो किसी बात को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं तो वो है उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन.

https://www.instagram.com/p/CK8Vlh_spEL/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola