शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का न्यूयॉर्क छोड़ने पर टूटा दिल! तसवीर शेयर कर कह दी ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2021 10:20 AM
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जिसे देखने से लग रहा है कि वो न्यूयॉर्क छोड़ रही है. स्टारिकड की फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) पॉपुलर स्टारकिड हैं. सुहाना के पोस्ट का फैंस काफी बेताबी से इंतजार करते रहते हैं. स्टारकिड की फोटोज इंटरनेट पर जबरदस्त तहलका मचा देते है. सुहाना की लेटेस्ट फोटो देखकर लग रहा है कि वो न्यूयॉर्क छोड़ रही है.
सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर किया हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने कुछ नहीं लिखा, सिवाय टूटे हुए दिल का इमोजी बनाया है. सुहाना ने चलते हुए ट्रक की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया है. इसपर लिखा है, ‘चिंता मत करो. भले ही आप न्यूयॉर्क छोड़ दें, आप हमेशा न्यू यॉर्कर रहेंगे.’ स्टारिकड की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/CWrByUcphwO/
स्टारकिड की इस तसवीर पर उनके दोस्त कमेंट कर रहे है. सुहाना की एक दोस्त ने लिखा, आप अद्भुत चीजें करने जा रही है. एक अन्य ने लिखा, गुड लक गर्ल!” उनकी एक फ्रेंड उनके जाने से दुखी है और वो कमेंट में लिखती है, मैं इसे स्वीकार करने से इनकार करती हूं. साथ ही रोने वाला इमोजी.
सुहाना खान साल 2019 में न्यूयॉर्क गई थी और वो वहां पर पढ़ाई कर रही थी. अक्सर सुहाना अपने कॉलेज की लाइब्रेरी तो कभी अपने घर की तसवीरों की फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती थी. वहीं, कुछ समय पहले स्टारकिड की हैलोवीन पार्टीज की तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी. ब्लू रंग की ड्रेस पहने वो काफी स्टनिंग दिखी थी.
वहीं, सुहाना खान के भाई आर्यन खान को अक्टूबर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था. आर्यन ने कई दिन जेल में बिताए थे हालाकिं अब वो जेल से बाहर है. उनके बेल मिलने के बाद सुहाना ने बेहद प्यारी से फोटो पोस्ट की थी. इस तसवीर में शाहरुख खान और उनके साथ सुहाना और आर्यन दिखे थे और उनकी ये बचपन की फोटो थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










