Rubina Dilaik: जुड़वां बेटियों के बाद दूसरी बार मां बनने वाली है रूबीना दिलैक? 'आई एम प्रेग्नेंट' वाले वीडियो ने इंटरनेट पर बढ़ाया सस्पेंस
Published by : Shreya Sharma Updated At : 29 Jan 2026 9:45 AM
दूसरी बार मां बनने वाली है रूबीना दिलैक
Rubina Dilaik: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के नए वीडियो ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. जुड़वां बेटियों के बाद उनकी “I am pregnant” वाली स्टोरी ने सबको सोच में डाल दिया है.
Rubina Dilaik: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मचा दी है. इस वीडियो में रुबीना मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहती नजर आती हैं “आई एम प्रेग्नेंट.” अब ये लाइन लोगों के मन में ढेर सारे सवाल छोड़ गई है. क्या रुबीना दूसरी बार मां बनने वाली हैं या फिर यह किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ा मजेदार सरप्राइज है?
2 साल की है जुड़वां बेटियां
बता दें, रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला अभी जुड़वां बेटियों के पेरेंट्स हैं. दोनों बेटियों ने पिछले साल नवंबर में अपना दूसरा जन्मदिन मनाया था. ऐसे में अचानक इस तरह का वीडियो सामने आने से फैंस हैरान हैं. कई लोग उन्हें बधाइयां देने लगे, तो कई ने अंदाजा लगाया कि शायद यह किसी शो, विज्ञापन या सोशल मीडिया कंटेंट का हिस्सा हो सकता है. फिलहाल रुबीना ने खुद इस पर कोई साफ बयान नहीं दिया है, जिससे सस्पेंस और भी बढ़ गया है.
पहली प्रेगनेंसी में ऐसे दिया था खुशखबरी
साल 2023 में उन्होंने और अभिनव ने खूबसूरत अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने लिखा था कि जब वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तब उन्होंने साथ दुनिया घूमने का वादा किया था. शादी के बाद भी उन्होंने यह सफर जारी रखा और फिर परिवार के रूप में आगे बढ़ने का फैसला किया. उसी पोस्ट के साथ उन्होंने अपने “छोटे ट्रैवलर्स” के आने की खुशखबरी दी थी. कुछ ही महीनों बाद, 27 नवंबर 2023 को उनकी बेटियों का जन्म हुआ.
बेटियों के स्किन टोन पर रूबीना का बयान
हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी बेटियों के स्किन टोन को लेकर बताया था कि उनकी एक बेटी फेयर है और दूसरी थोड़ी डस्की, जिस वजह से लोग दोनों की तुलना करने लगते हैं. रुबीना ने साफ कहा कि उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं है. उनके लिए दोनों बेटियां बराबर और खूबसूरत हैं. कई बार रिश्तेदार तरह-तरह के घरेलू नुस्खे सुझाते हैं, लेकिन वह साफ मना कर देती हैं क्योंकि उनकी बेटियों को किसी बदलाव की जरूरत नहीं है. रूबीना हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ और ‘पति, पत्नी और पंगा’ जैसे शोज में नजर आई थी और विनर की ट्रॉफी भी अपने नाम की. अब ऐसे में “आई एम प्रेग्नेंट” वाला वीडियो फैंस के लिए एक बड़ा सवाल बन गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










