ePaper

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परिवार को बर्बाद करने की धमकी देगा गौतम, कोर्ट में बढ़ेंगी परी की मुश्किलें, शांति निकेतन लौटेगी तुलसी

Updated at : 29 Jan 2026 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में कोर्टरूम ड्रामा चरम पर है. गौतम की चालों से परी फंसती जा रही है और रणविजय बेटी को छीनने की कोशिश करेगा. हालांकि तुलसी फिर इंसाफ के लिए खड़ी होगी और शांति निकेतन में लौटकर नया तूफान लाएगी.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर अपने जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे की वजह से दर्शकों को बांधे हुए है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे रिश्तों की उलझन, कोर्ट की लड़ाई और परिवार के अंदर की सियासत और गहरी होती जा रही है. इस वक्त शो में कोर्टरूम ड्रामा अपने चरम पर है. तुलसी और मिहिर पूरी ताकत के साथ परी को इंसाफ दिलाने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों को उम्मीद है कि सच सामने आएगा और परी को न्याय मिलेगा. लेकिन गौतम ने आते ही सब कुछ उलट-पुलट कर दिया है. 

परी के पहले पति ने दिया बयान

गौतम की सबसे बड़ी चाल तब सामने आती है, जब वह परी के पहले पति को कोर्ट में लेकर आता है. वह इस बात को साबित करने की कोशिश करता है कि परी का अतीत साफ नहीं रहा है. कोर्ट में परी का पहला पति उसके खिलाफ बयान देता है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं. हालात देखकर तुलसी टूट जाती है और उसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं लेते. वहीं गौतम, मिहिर पर भी निजी हमले करता है और उसे एक गैर-जिम्मेदार पति बताने की कोशिश करता है. 

परी के खिलाफ नजर आती है जज

आने वाले एपिसोड्स में रणविजय, परी की सबसे बड़ी कमजोरी यानी उसकी बेटी को निशाना बनाता है. वह कोर्ट में यह साबित करने की कोशिश करेगा कि परी एक अच्छी मां नहीं है और वह अपनी बेटी की सही परवरिश नहीं कर सकती. रणविजय की दलीलों से जज भी प्रभावित होने लगते हैं और फैसला धीरे-धीरे परी के खिलाफ नजर आता है. यह जानकर परी पूरी तरह टूट जाती है और उसे डर सताने लगता है कि कहीं उसकी बेटी उससे छिन न जाए. इसी बीच तुलसी एक बार फिर मजबूती से परी के साथ खड़ी होने का फैसला करती है. 

पूरे परिवार का जीना मुश्किल करेगा गौतम

दूसरी तरफ गौतम तुलसी को धमकी देता है कि वह परी और पूरे परिवार की जिंदगी मुश्किल बना देगा. कहानी में एक बड़ा बदलाव तब आता है, जब तुलसी की शांति निकेतन में वापसी की खबर सामने आती है. बापजी की पोती के आने की वजह से परिवार तुलसी को वापस घर बुलाता है. शांति निकेतन लौटते ही तुलसी एक बार फिर मिहिर की पत्नी होने का दिखावा करती नजर आएगी. यह सब देखकर नॉयना गुस्सा हो जाती है और मिहिर पर अपना हक जताने लगती है. 

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी से बदला लेने के लिए बेटी को मोहरा बनाएगा गौतम, रणविजय को हराकर पहले पति के पास लौट पाएगी परी?

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola