रवीना टंडन के पीछे पड़ा था एक अजीब शख्स, भेजता था खून से भरी शीशियां और...
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Apr 2025 12:30 PM
90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली रवीना टंडन हाल ही में केजीएफ 2 में नजर आई थी. मस्त-मस्त गर्ल के नाम से पॉपुलर रवीना ने एक से बढ़कर फिल्में दी है. उनका चार्म और एक्टिंग आज भी फैंस के दिलों में बसा हुआ है. एक्ट्रेस ने एक फैन के बारे में बताया था कि वो उन्हें खून से लिखे हुए खत भेजता था.
रवीना टंडन के पीछे पड़ा था एक अजीब शख्स, भेजता था खून से भरी शीशियां और…
Divya Keshri
90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस रही रवीना टंडन आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं. रवीना के चाहने वाले लाखों है. एक्ट्रेस ने अपने एक फैन के बारे में बताया था जो उनके लिए पागल था.
Raveena Tandon | instagram
ई टाइम्स संग बातचीत में रवीना टंडन ने एक फैन का जिक्र किया जो उन्हें खून से लिखे हुए खत भेजता था. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके एक फैन को एक बार यकीन हो गया था कि उन्होंने एक्ट्रेस से शादी कर ली है. यहां तक की उनके बच्चों को खुद के बच्चे मानता था.
Raveena Tandon | instagram
रवीना टंडन ने बताया कि वो इंसान उसे कोरियर के माध्यम से खून की शीशियां, खून से लिखे खत और अश्लील तसवीरें भेजता था. एक्ट्रेस ने बताया कि वो फैन गोवा से था.
Raveena Tandon | instagram
रवीना ने एक और घटना भी शेयर की जब एक फैन ने उनके पति अनिल थडानी पर एक बड़ा पत्थर फेंका था, जब वह अपनी कार में जा रहे थे. जिसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस को बुलाया था.
Raveena Tandon | instagram
रवीना ने एक फैन के बारे में बताया कि वो उनके घर के गेट के बाहर बैठा रहता था. बता दें कि एक्ट्रेस ने बिजनसमैन अनिल थडानी से साल 2004 में शादी की थी. कपल के दो बच्चे है- बेटी राशा और बेटा रणबीरवर्धन.
Raveena Tandon | instagram
रवीना अपनी बेटी राशा के साथ अक्सर तसवीरें और रील वीडियोज पोस्ट करती रहती है. वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पिछले बार वेब सीरीज ‘अरण्यक’ में नजर आई थी.
Raveena Tandon | instagram
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










