ePaper

नोरा फतेही ने 'गर्मी सॉन्ग' पर डांस कर इंटरनेट पर लगाया आग, वायरल हो रहा वीडियो

Updated at : 20 Jun 2020 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
नोरा फतेही ने 'गर्मी सॉन्ग' पर डांस कर इंटरनेट पर लगाया आग, वायरल हो रहा वीडियो

Nora Fatehi dance video: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) लगातार अपने डांस वीडियोज से फैंस को इंटरटेन करती रहती हैं. हाल ही में नोरा ने ताकी- ताकी गाने पर वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस ने खूब पसन्द किया था. अब उनका एक और डांस वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है. इस बार में एक्ट्रेस 'गर्मी सॉन्ग' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Nora Fatehi dance video: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) लगातार अपने डांस वीडियोज से फैंस को इंटरटेन करती रहती हैं. हाल ही में नोरा ने ताकी- ताकी गाने पर वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस ने खूब पसन्द किया था. अब उनका एक और डांस वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है. इस बार एक्ट्रेस ‘गर्मी सॉन्ग’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है.

नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को उनके फैंस पेज द्वारा शेयर किया गया है. इसमें एक्ट्रेस ‘गर्मी सॉन्ग’ पर कमाल का डांस करती नदर आ रही है. अब तक इस वीडियो को हजारों की सख्ंया में लोग देख चुके है. इसके साथ ही फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. वीडियो में उनके साथ एक कोरियाग्राफर भी डांस करते नजर आ रहे हैं.

इससे पहले नोरा फतेही ने ‘ताकी-ताकी (Taki-Taki)’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में नोरा के साथ कोरियोग्राफर रजित देव भी थे. इस वीडियो में एक्ट्रेस नोरा ने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ था. एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था.

Also Read: ‘ताकी-ताकी’ गाने पर नोरा फतेही ने किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

इससे पहले भी नोरा ने अपना एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो शेयर करते हुए नोरा ने लिखा था, ‘नई गाली की चेतावनी, दो हजार बीस हो तुम… 2020 किसी को अपमानित करने का नया तरीका… इसे ट्राई कर देखो.’ वीडियो में नोरा कहती हैं, ‘बस बहुत हुआ, मैं अब से 2020 को एक गाली के रूप में इस्तेमाल करने वाली हूं. ऐ 2020 चल यहां से. एक नंबर की दो हजार बीस हो तुम, दफा हो जाओ. माय वे ऑर द हाईवे, माय वे. बस इतना ही.’

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में बॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले नोरा फतेही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में सुनील ग्रोवर के अपॉजिट नजर आई थीं. बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बॉलीवुड में ‘साकी-साकी’, ‘एक तो कम जिंदगानी’, ‘दिलबर’ और ‘कमरिया’ से भी खूब धूम मचाई है. फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने टीवी के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस’ से भी पहचान बनाई थी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola