ePaper

'ताकी-ताकी' गाने पर नोरा फतेही ने किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

Updated at : 08 Jun 2020 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
'ताकी-ताकी' गाने पर नोरा फतेही ने किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

Nora Fatehi dance video: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) लॉकडाउन में भी लगातार अपने डांस वीडियोज पोस्ट कर फैंस को इंटरटेन कर रही है. इन वीडियोज से नोरा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में नोरा ने अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो 'ताकी-ताकी (Taki-Taki)' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते हुए दिख रही हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वायरल वीडियो में नोरा के साथ कोरियोग्राफर रजित देव भी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) लॉकडाउन में भी लगातार अपने डांस वीडियोज पोस्ट कर फैंस को इंटरटेन कर रही है. इन वीडियोज से नोरा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में नोरा ने अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो ‘ताकी-ताकी (Taki-Taki)’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते हुए दिख रही हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वायरल वीडियो में नोरा के साथ कोरियोग्राफर रजित देव भी नजर आ रहे हैं.

Also Read: अब श्रीदेवी का ये कॉमेडी डायलॉग बोलती दिखी मोनालिसा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नोरा फतेही ‘ताकी-ताकी (Taki-Taki)’ सॉन्ग पर कमाल का डांस कर रही है. डांस में उनका साथ कोरियोग्राफर रजित देव भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस नोरा ने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ है.

वीडियो में नोरा फतेही का अंदाज और डांस सबको दीवाना बना रहे हैं. नोरा की इस वीडियो पर जमकर लोगों का कमेंट आ रहा है. सोशल मीडिया पर उनका ये डांस वीडियो तहलका मचा रहा हैं.

इससे पहले भी नोरा ने अपना एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो शेयर करते हुए नोरा ने लिखा था, ‘नई गाली की चेतावनी, दो हजार बीस हो तुम… 2020 किसी को अपमानित करने का नया तरीका… इसे ट्राई कर देखो.’ वीडियो में नोरा कहती हैं, ‘बस बहुत हुआ, मैं अब से 2020 को एक गाली के रूप में इस्तेमाल करने वाली हूं. ऐ 2020 चल यहां से. एक नंबर की दो हजार बीस हो तुम, दफा हो जाओ. माय वे ऑर द हाईवे, माय वे. बस इतना ही.’

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में बॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले नोरा फतेही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में सुनील ग्रोवर के अपॉजिट नजर आई थीं. बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बॉलीवुड में ‘साकी-साकी’, ‘एक तो कम जिंदगानी’, ‘दिलबर’ और ‘कमरिया’ से भी खूब धूम मचाई है. फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ने टीवी के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस’ से भी पहचान बनाई थी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola