Neha Kakkar Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं नेहा कक्कड़? एक गाने के लिए चार्ज करती हैं इतनी मोटी रकम
Neha Kakkar Net Worth
Neha Kakkar Net Worth: नेहा कक्कड़ का नाम बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स में लिया जाता है. हाल ही में नेहा का मेलबर्न में एक लाइव शो था, जिसमें फैंस उनके देर से पहुंचने पर काफी भड़क गए. इसी बीच उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.
Neha Kakkar Net Worth: नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक हैं. सिंगिग के अलावा नेहा कई सिंगिंग रियलिटी शोज में जज के रूप में भी नजर आती हैं. वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में उनका एक लाइव शो था, जहां वह 3 घंटे देरी से पहुंचीं थी. इस लाइव शो में उनके फैंस काफी भड़क गए और चिल्लाने लगे. शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें नेहा भीड़ से माफी मांगती दिखी थी. आज हम आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताएंगे.
नेहा कक्कड़ की कुल संपत्ति
नवभारत टाइम्स के अनुसार, नेहा कक्कड़ की कुल संपत्ति लगभग 104 करोड़ रुपये है. वह एक महीने में करीब 2 करोड़ रुपये कमाती हैं. साथ ही एक गाने के लिए 10-20 लाख रुपये और एक कॉन्सर्ट के लिए 25-30 लाख रुपये तक फीस लेती हैं. नेहा म्यूजिक वीडियो, शोज़ और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं. किसी शो में जज के रूप में उनकी फीस 20 लाख रुपये से ज्यादा होती है. इसके अलावा वह सोशल मीडिया से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 78.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
1.2 करोड़ के आलिशान फ्लैट में रहती हैं नेहा कक्कड़
Caknowledge की रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा कक्कड़ के पास मुंबई के प्राइम एरिया में एक आलीशान फ्लैट है, जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, ऋषिकेश में उनका एक शानदार बंगला भी है, जिसकी तस्वीरें आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं. नेहा के पास ऑडी Q7, मर्सिडीज-बेंज GLS 350 और बीएमडब्ल्यू जैसी करोड़ों रुपये की गाड़ियां हैं.
यह भी पढ़ें- Sikandar Box Office Collection Day 1: पहले दिन सलमान की सिकंदर होगी हिट या फ्लॉप, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










