ePaper

Manayata Dutt ने शेयर की ट्यूब ड्रेस में अपनी दिलकश तस्वीर, बेटी त्रिशाला ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

Updated at : 06 Jan 2021 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
Manayata Dutt ने शेयर की ट्यूब ड्रेस में अपनी दिलकश तस्वीर, बेटी त्रिशाला ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

Manayata Dutt, Manayata Dutt latest photos, Manayata Dutt instagram photos,Manayata Dutt hot and bold photos: संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भले ही सिनेमा की लाइमलाइट से दूर रहती हैं, पर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को लुभाने में अकसर कामयाब हो जाती हैं. इन दिनों संजू बाबा की वाइफ ने एक ग्रीन आउटफिट में अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो काफी दिलकश लग रही हैं. ग्लैमरस मान्यता की फोटो पर संजय की बेटी त्रिशला भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाईं, त्रिशला ने लिखा ओह वाऊ, इसके जवाब में मान्यता ने उनको किस वाली इमोजी शेयर की है. आपको बता दें त्रिशला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं.

विज्ञापन

संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भले ही सिनेमा की लाइमलाइट से दूर रहती हैं, पर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को लुभाने में अकसर कामयाब हो जाती हैं. इन दिनों संजू बाबा की वाइफ ने एक ग्रीन आउटफिट में अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो काफी दिलकश लग रही हैं. ग्लैमरस मान्यता की फोटो पर संजय की बेटी त्रिशला भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाईं, त्रिशला ने लिखा ओह वाऊ, इसके जवाब में मान्यता ने उनको किस वाली इमोजी शेयर की है. आपको बता दें त्रिशला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं.

https://www.instagram.com/p/CIfLkKDDCDW/

क्या है मान्यता की तस्वीर में

इस तस्वीर में मान्यता ग्रीन और ब्लू कलर के ट्यूब ड्रेस में तस्वीर क्लिक करवाई है. वैसे तो मान्यता देखने में लाजवाब हैं, और इस फोटो में भी उनकी खूबसूरती देखने को मिल रही हैं. फैंस भी उनकी फोटो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, वाकई आप तो लाजवाब हैं मैम, वहीं एक फैन ने लिखा है एवरग्रीन ब्यूटी.

https://www.instagram.com/p/CJsj23IjQGh/
https://www.instagram.com/p/CJIWguaDW-0/

संजय और मान्यता की उम्र में है 21 साल का फासला

एकटर संजय दत्त और मान्यता दत्त में उम्र में काफी फर्क है. आपको बता दें संजय से मान्यता 21 साल छोटी हैं, वहीं संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला मान्यता सिर्फ 10 साल छोटी हैं. संजू बाबा मान्यता से अपना दिल हार बैठे. शादी से पहले मान्यता और संजय ने कई मुलाकातें की. दोनों का रिश्ता गहरा होता चला गया और 7 फरवरी 2008 को दोनों ने मीडिया और फैंस से दूर एक दूसरे संग शादी रचा ली. शादी के समय मान्यता दत्त 29 साल की थीं और संजय 50 साल के. सुनने में तो ये भी आता है कि संजय दत्त का परिवार उनकी इस शादी के खिलाफ था क्योंकि मान्यता उनसे उम्र में काफी छोटी थीं.

https://www.instagram.com/p/CEqPAogjdwo/

इस फिल्म में आइटम डांस करते नजर आईं थी मान्यता

मान्यता दत्त 2003 में रिलीज प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म गंगाजल में आइटम डांस करती नजर आईं थीं. इसके बाद साल 2019 में वो प्रोड्यूसर बन गईं और संजय दत्त के बैनर तले बनी फिल्म प्रस्थानम का निर्देशन किया था. साल 2010 में मान्यता दत्त ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. शरान और इकरा संजय दत्त-मान्यता के बच्चे हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola